मंजूनाथ टीसी ने संभाला जिले के 34वें कप्तान के रूप में पदभार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। जनपद के नए कप्तान मंजूनाथ टीसी ने कल 34वें कप्तान के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क हादसे उनके क्षेत्रों में कम हों इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। अगर, सड़क हादसों पर लगाम नहीं लगेगी तो संबंधित थाना प्रभारी की पोस्टिंग भी उसी आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि जनपद में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। इसके अलावा जनपद में होने वाले हादसों पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। अपने क्षेत्र में होने वाले हादसों के लिए थानाध्यक्ष को भी जवाब देना होगा, इसी आधार पर उनकी पोस्टिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

साथ ही एसएसपी ने जनपद में नशे की प्रवृत्ति को भी एक बड़ी समस्या बताया है। जिसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि अब रात्रि 10 बजे बाद ही भारी वाहनों को शहर में एंट्री दी जाएगी। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों को होली में हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More