हरिद्वार। यहां रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। मकान पूरी तरह जल चुका है। हालांकि परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित है। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
गुरुवार को एक मकान में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल लाल वाली गली निकट पुरानी तहसील थाना गनगहर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो एक मकान में आग लगी थी, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपलब्ध संसाधनों से बुझा लिया गया था। जबकि वृद्ध व्यक्ति निसार अहमद के आग की चपेट में आने पर झुलसने के कारण मौत हो गई। आग से घरेलू सामान भी जल गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]
ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर घमासान के संकेत मिलने लगे हैं। संगठन में पदों को लेकर नेताओं के बीच खींचतान खुलकर सामने आ रही है। देहरादून भाजपा महानगर में मंडल अध्यक्षों के बदलाव को लेकर उठा विवाद अब सियासी चर्चा […]