कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं प्रदेश संगठन सचिव समेत कई कार्यकर्ता सीएम की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़ बने भाजपाई  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। कांग्रेस के प्रदेश सचिव और प्रदेश संगठन सचिव समेत कई कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। 

अपने दो दिवसीय खटीमा दौरे के दूसरे दिन सीएम धामी ने खटीमा में कांग्रेस प्रदेश सचिव तरुण ठाकुर के साथ प्रदेश संगठन सचिव राम पांडे और महेंद्र ठाकुर को माला पहनाकर बीजेपी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कांग्रेस छोड़ भाजपा में सम्मिलित हुए लोगो ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति और नीति से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़े है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर सभी कांग्रेसी नेताओं का अभिनंदन किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में सभी लोगों का भाजपा परिवार में वो स्वागत और अभिनंदन करते हैं। साथ ही यह भी विश्वास जताते हैं कि सभी मिल कर भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news including Congress's state secretary and state organization secretary Khatima news left Congress in the presence of CM Many workers US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More