स्वराज आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस व लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस व लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को स्वराज आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शहर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि एक ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण रखने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। दूसरे ने आधुनिक भारत के निर्माण, विवादास्पद मुद्दों पर विजय, आत्मनिर्भरता तथा देश की एकता के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। समूचा देश उनके आगे नतमस्तक है। कहा समाजवाद को संविधान में शामिल कराने वाली, हरित क्रांति की प्रणेता और देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भारत ही नहीं पूरे विश्व की नेता थीं। वे पूरे विश्व में आयरन लेडी के नाम से विख्यात थीं। उन्होंने गरीबी हटाओ का नारा दिया। वे 1966 से 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

इंदिरा गांधी को राजनीति विरासत में मिली थी। इस विरासत की वह अग्रणी नेता बनकर उभरी। एक प्रधानमंत्री में रूप में देश के लिए उनका योगदान देश कभी नहीं भूलेगा। 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध में देश की ऐतिहासिक विजय में इंदिरा गांधी की दृढ़ता का भी बड़ा योगदान था। यह वह समय था जब उन्हें देशवासी ही नहीं पूरी दुनिया ने लौह महिला मान लिया। देश की आजादी में भी उनका योगदान था। इंदिरा गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की अखंडता व एकता के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। वहीं देश की स्वतंत्रता के बाद सरदार पटेल के प्रयासों से ही अखंड भारत के निर्माण का सपना पूरा हुआ। सरदार पटेल कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने आजादी में भी काम किया और देश के आजाद होने के बाद देश को एकसूत्र में पिराने का भी काम किया। 586 रियासतों को एकसूत्र में पिरोने का काम सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें लौहपुरुष की उपाधि से नवाजा। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि यह हम सब कांग्रेसजनों के लिए सौभाग्य की बात है कि दोनों महान विभूतियों का कांग्रेस संगठन से गहरा नाता रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

कांग्रेस ने आप दोनों के नेतृत्व में देश हित में अनेकों अनेक कार्य किये है। इस दौरान सतीश नैनवाल, हेमन्त बगडवाल, मलय बिष्ट, महेश शर्मा, जगमोहन चिलवाल, राजू बिष्ट, पार्षद राधा आर्य, गीता बहुगुणा, कमला तिवारी, गोविंद बगडवाल, इंदरलाल आर्य, जगमोहन बगडवाल, कैलाश साह, प्रदीप नेगी, संदीप भैसोड़ा, संजू उप्रेती, मनोज श्रीवास्तव, सुशील डुंगरकोटी, अशोक जोशी, अरशद अली आदि ने इंदिरा और पटेल जी को याद कर उनके बताये मार्ग पर चलते हुवे देश सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता स्व. साबिर सलमानी और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मीना पंवार के छोटे बेटे के आकस्मिक निधन पर मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Martyrdom day of former Prime Minister Indira Gandhi and birth anniversary of iron man Sardar Vallabhbhai Patel were celebrated with devotion in Swaraj Ashram Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More