वाहन गहरी खाई में गिरने से मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की हुई मौत   

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
श्रीनगर। यहां नेशनल हाइवे 58 पर थार कार के सड़क से 80 फिट नीचे खाई में गिरने से मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई है।  स्थानीय लोगों ने वाहन गिरने की आवाज जब सुनी तो वो घटनास्थल की तरफ पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसके बाद दुर्घटना की सूचना कीर्तिनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची  एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने खाई में उतर डॉक्टर को रेस्क्यू कर तुरंत बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कीर्तिनगर के पास कैलाश होटल के समीप डॉक्टर विक्टर मसीह पुत्र अजीत मसीह निवासी आवास विकास अंबेडकरपुरम कल्याणपुर कानपुर उत्तर प्रदेश रहते थे। डॉक्टर विक्टर मसीह वर्तमान में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर ब्लड बैंक में कार्यरत थे। देर रात अपनी थार कार से आते समय अचानक उनका नियंत्रण वाहन से खो गया और अनियंत्रित होकर थार कार सड़क से  करीब 80 फीट नीचे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने खाई में वाहन गिरने की आवाज सुनी तो वो दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। जब उन्हें लगा कि मामला गंभीर है तो उन्होंने तुरंत पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। तत्काल पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ दुर्घटनास्थल पहुंची। रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर को खाई से निकाला। रात का वक्त होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कतों के उन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्टर मसीह विक्टर को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गयी। कोतवाली कीर्तिनगर के कोतवाल देवराज शर्मा ने बताया कि डॉक्टर मसीह का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया था। जिसे वो खुद चला रहे थे। आनन फानन उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Medical college assistant professor dies after vehicle falls into deep ditch Shrinagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More