तीव्र हवाएं/आकाशीय बिजली और भूस्खलन का खतरे को लेकर मौसम विभाग ने इन 11 जिलो को किया संवेदनशील घोषित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मौसम एक बार फिर से खतरनाक मोड़ पर है, जिसके चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी तीन दिनों तक, यानी 26 जून दोपहर 1:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ही बिजली गिरने और आंधी-तूफान की भी संभावना है। लोगों को घरों में सुरक्षित रहने और अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

 

राज्य के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से लगातार वर्षा हो रही है, जिससे भूस्खलन, सड़कों के बंद होने और बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. स्वर्णाली के अनुसार, उत्तर भारत के जम्मू क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अगले कुछ घंटों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

 

उत्तराखंड में विशेष रूप से 11 जिले संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

गढ़वाल मंडल: उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, देहरादून।कुमाऊं मंडल: अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल। इसके अलावा, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिले भी बाढ़ और भू-क्षरण के लिहाज से खतरे में हैं।राजधानी देहरादून सहित डोईवाला, पोंटा साहिब और चकराता जैसे आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी दी गई है। विभाग ने इन क्षेत्रों में भी संभावित तूफानी मौसम से सतर्क रहने को कहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Strong winds/lightning and threat of landslides The Meteorological Department has declared these 11 districts sensitive The Meteorological Department has declared these 11 districts sensitive due to the threat of strong winds/lightning and landslides uttarakhand news Weather Report उत्तराखण्ड न्यूज तीव्र हवाएं/आकाशीय बिजली और भूस्खलन का खतरा देहरादून न्यूज मौसम रिपोर्ट मौसम विभाग ने 11 जिलो को किया संवेदनशील घोषित

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More