मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान का अलर्ट किया जारी, यूपीसीएल ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां की रद्द 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 22 से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के इस चेतावनी के बाद उत्तरांचल पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन (यूपीसीएल) ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। 27 मई तक सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों में तैनात रहने के निर्देश उत्तरांचल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी किए गए हैं। 

प्रदेश में मौसम विभाग के जरिए खराब मौसम की चेतावनी लगातार दी जा रही है। बीती 18 मई को आई जबरदस्त आंधी और बारिश के कारण उत्तराखंड में पेड़ गिरने से कई जगहों पर बिजली की लाइनें टूट गई थी और कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। आंधी से हुए नुकसान के बीच शुक्रवार तक यूपीसीएल ने अधिकांश स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी थी। अब मौसम विभाग ने 27 मई तक चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार के अनुसार बीती 18 मई को आंधी और बारिश से गढ़वाल और कुमाऊं में पेड़ गिरने से कई जगह लाइनें टूट गई जबकि ट्रांसफार्मरों को भी नुकसान पहुंचा है। यूपीसीएल ने फिलहाल अपना काम तत्परता से करते हुए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। अनिल कुमार ने कहा कि मौसम विभाग ने 22 से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए उन्होंने सभी क्षेत्र इकाइयों को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

दूसरी ओर मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से भी मौसम की जानकारी के बाद यात्रा पर आने की अपील की जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है। 22 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जनपदों और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य जनपद जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 24 मई को भी प्रदेश के सभी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है अकाशीय बिजली के साथ गर्जना और बारिश ओलावृष्टि का अंदेशा जताया गया है पर्वतीय इलाकों में सफर करने वालों से सावधानी बरतने की अपील की गई है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Meteorological Department issued alert of cyclonic storm UPCL canceled the leaves of all officers Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोली मारने की धमकी की सूचना पर रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता   रामनगर। मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने की सूचना पर रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।   पुलिस के अनुसार, […]

Read More