देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित दून समृद्धि निधि लिमिटेड नाम की एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने अपने 100 से भी अधिक ग्राहकों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने कंपनी की निदेशक समेत छह नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष संजीत कुमार के मुताबिक कंपनी की ओरसे दैनिक जमा योजना, फिक्स डिपोजिट और रिकरिंग डिपोजिट के खाते खोले जाते थे। इनमें पैसे जमा करवाकर इसके बदले बड़े ब्याज का झांसा दिया जाता था। इस मामले में चौकी प्रभारी बाईपास प्रवीण पुंडीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
चौकी प्रभारी ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2022 में नीलम चौहान और जगमोहन चौहान ने दून समृधि निधि लिमिटेड नाम की माइक्रो फाइनेंस कंपनी शुरू की थी। ये दोनों पति-पत्नी हैं।इसका कार्यालय दून विवि रोड स्थित संस्कार एन्क्लेव में है। कंपनी में अलग-अलग पदों पर कई लोगों को शामिल किया गया था। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 30 एजेंट भी तैनात किए गए थे। कंपनी में 100 से भी अधिक ग्राहकों को जोड़ा गया था। इनसे करोड़ों रुपये की धनराशि जमा कराई गई थी। इसके बाद लोगों के पैसे लेकर कंपनी की निदेशक नीलम चौहान और संस्थापक जगमोहन चौहान फरार हो गए। कई लोगों ने इस संबंध में शिकायत की थी।
थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस इसमें फंसे लोगों की संख्या और धनराशि का आकलन कर रही है। इसके अलावा कंपनी के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। कंपनी की निदेशक नीलम चौहान, संस्थापक जगमोहन चौहान के अलावा कमलेश बिजल्वाण, कुसुम शर्मा, अनित रावत और दीपिका समेत अन्य एजेंटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]