लापता छात्रा का शव मिला शीतला मंदिर के पास गधेरे से  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। लापता छात्रा का शव काठगोदाम थाना क्षेत्र से स्कूल गया 15 वर्षीय छात्र जो लगभग पिछले डेढ़ महीने से लापता था का शव गधेरे से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से पदमपुरी के पास रहने वाले सुभाष दुम्का का 15 वर्षीय बेटा भास्कर दुम्का काठगोदाम थाना क्षेत्र के जवाहर ज्योति स्थित शिवपुरी में अपने फूफा मोहन सनवाल के घर पर रहकर पढ़ाई करता था और आवास विकास स्थित हिमालय विद्या मंदिर में 9वीं कक्षा का छात्र था। भास्कर बीते 17 फरवरी की सुबह साढ़े 8 बजे घर से स्कूल के लिए गया था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। काफी खोजढूंढ के बाद परिजनों ने स्कूल मालूम किया तो जानकारी मिली की पैरेंट्स मीटिंग होने की वजह से उस दिन स्कूल में अवकाश था। तब से भास्कर दुमका लापता था। उसके परिजनो ने काठगोदाम पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस छात्र की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने शीतला मंदिर के पास जंगल में तलाशी ली तो उसका शव गधेरे के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा का कहना है कि छात्र के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। लाश सड़ी गली अवस्था में बरामद हुई है पूरे मामले की जांच की जा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Missing student's body found Missing student's body found in ditch near Shitala temple Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More