सीएम धामी को चंपावत से उपचुनाव लड़ाने को विधायक गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा अपना इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा की किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे, इस पर से अब पर्दा उठ गया है। चम्पावत से पार्टी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गुरुवार को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। गहतोड़ी ने सबसे पहले धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की थी। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को उनके आवास पर अपना त्यागपत्र सौंपा। 

यह भी पढ़ें 👉  दो अलग -अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत  

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास व सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे। सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल भी मौजूद रहे। विधायक गहतोड़ी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जब उनके क्षेत्र से विधायक होंगे तो पूरे चम्पावत का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है, बस उनके क्षेत्र का विकास होना चाहिए।   

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली पुलिस ने एनजीओ संचालक समेत चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

     

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया था, लेकिन पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। भाजपा नेतृत्व ने धामी को दोबारा मुख्यमंत्री पद सौंप दिया। ऐसे में अब उन्‍हें छह माह के अंदर विधानसभा का सदस्य बनना है। कुछ अन्य विधायकों के अलावा एक निर्दलीय और विपक्ष के एक विधायक ने भी मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली करने की पेशकश की थी। तमाम विकल्पों पर विचार के बाद धामी ने चम्पावत सीट को चुना।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट थाना क्षेत्र के वन रेंज में सौंग नदी के किनारे मिला एक सड़ा-गला शव   

                                                       

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का 556 वाँ प्रकाश पर्व

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व काफी श्रद्धा और आस्था  के साथ आगमी 5 नवंबर को विशाल कीर्तन दरबार के साथ बनाया जाएगा।    गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही सरकारी शिक्षका की जलने से मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। यहां कौशल्या इन्क्लेव फेज 2 निवासी सरकारी शिक्षका की आज सुबह लगभग साढ़े 10 बजे की जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पड़ोसियों के अनुसार यह घटना आत्महत्या नहीं बल्कि आरोपी द्वारा जलाकर की गईं हत्या है। कौशल्या इन्क्लेव कॉलोनी के अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार से […]

Read More
उत्तराखण्ड

पेपर लीक प्रकरण : सीबीआई ने शुरू की कार्रवाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में हुए पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में देर रात मुकदमा दर्ज किया गया और खालिद, सुमन, साबिया और हीना को आरोपी बनाया गया है। यह मामला देहरादून एसीबी शाखा में नकल विरोधी कानून के तहत […]

Read More