दिल्ली पुलिस ने एनजीओ संचालक समेत चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
नई टिहरी। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के एक एनजीओ संचालक सीएसआर के फेर में जेल पहुंच गया। 
 
दिल्ली की एक सेवानिवृत्त बैंकर को छह हफ्ते डिजिटल अरेस्ट कर 22.92 करोड़ की ठगी की रकम में से 2.50 करोड़ इस एनजीओ के खाते में भी डाली गई थी। बाद में ठगों ने एनजीओ के संचालक को दिल्ली बुलाकर यह रकम अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी थी।इस एनजीओ के माध्यम से एक निजी महाविद्यालय संचालित किया जाता है। दिल्ली पुलिस ने एनजीओ संचालक समेत चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
 
जानकारी के अनुसार भिलंगना ब्लॉक के नैलचामी में एक एनजीओ के माध्यम से निजी महाविद्यालय संचालित किया जाता है।महाविद्यालय के प्रबंधक कनकपाल ठगों के झांसे में आ गए। ठगों ने महाविद्यालय प्रबंधक से संपर्क कर उन्हें सीएसआर मद से धनराशि देने के लिए बैंक डिटेल मांग ली। जिसके बाद महाविद्यालय के खाते में 2.50 करोड़ की धनराशि डाल दी। कुछ समय बाद प्रबंधक को दिल्ली बुलाकर वह धनराशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दी। बाद में पता चला की ठगों ने सेवानिवृत्त महिला बैंकर को छह हफ्ते तक डिजिटल अरेस्ट कर 22.92 की ठगी कर उस धनराशि को विभिन्न खातों में ट्रांसफर की। कनकपाल भी धनराशि लेने के लालच में आकर ठगों के जाल में फंस गया।
 
कनकपाल अपने गांव का ग्राम प्रधान भी है।गत दिनों दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक आपरेशंस ने महाविद्यालय प्रबंधक समेत पांच को गिरफ्तार किया। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कहना है कि बिना किसी लालच के कोई भी किसके खाते में पैसे क्यूं डालेगा। बताया कि इस गिरफ्तारी के संबंध में दिल्ली पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Delhi police Delhi Police arrested NGO operator and four others and sent them to jail new tehri news NGO operator and four others arrested and sent to jail NGO owner sent to jail due to CSR uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एनजीओ संचालक समेत चार अन्य लोग गिरफ्तार कर भेजे गए जेल दिल्ली पुलिस नई टिहरी न्यूज सीएसआर के फेर में एनजीओ मालिक पहुंचा जेल

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More