संकल्प पत्र’ में पेश ‘मोदी की गारंटी’ भाजपा का एक और नया जुमला – डॉ कैलाश पाण्डेय 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता
हल्द्वानी।भाजपा ने आज लोकसभा चुनाव के लिए ‘संकल्प पत्र’ जारी किया जिसमें विभिन्न सवालों पर ‘मोदी की गारंटी’ दी गई है। लेकिन भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ये नहीं बता पा रहे हैं कि दस साल पहले 2014 के चुनाव में जो गारंटी मोदी जी ने दी थी उनका क्या हुआ, 2019 की गारंटी का क्या हुआ – अच्छे दिन, हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार, विदेशों से काले धन की वापसी, मंहगाई पर रोक, महिला सुरक्षा, 2022 तक 100 स्मार्ट सिटी, किसानों की आय दुगनी, सबके लिए पक्का मकान, सबके लिए बिजली और पानी, 10 विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय और 2022 तक विकसित राष्ट्र आदि आदि- ये सब गारंटी तो पूरी हुई नहीं अब मोदी जी उसको भुलाकर नई गारंटी लेकर आए हैं। 2022 तक भारत को विकसित देश बनाने की गारंटी को चुपचाप 25 साल आगे धकेल दिया गया है और अब ‘संकल्प पत्र’ में 2047 तक विकसित देश की नई गारंटी पेश की गई है। यह बात आज प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाकपा माले के नैनीताल जिला सचिव ने कही।
पाण्डे ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में सबसे पहले मोदी सरकार को पिछले दस साल की गारंटियों का हिसाब देश की जनता को देना चाहिए, उसके बाद नई गारंटी देने की बात करनी चाहिए। असल में आज भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पेश ‘संकल्प पत्र और मोदी गारंटी’ और कुछ नहीं देश की जनता के सामने एक नया जुमला भर है। देश की जनता मोदी जी की कथित गारंटियों और उस पर भाजपा की वादाखिलाफी को पिछले दस साल से देख रही है। देश की जनता मोदी जी के भुलावे में इस बार आने वाली नहीं है और इसलिए इस बार मोदी को सरकार से बेदखल करने के लिए जनता मोदी जी को ‘हटाने की पक्की गारंटी’ देने को देश भर में तैयार है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Modi's Guarantee' presented in 'Sankalp Patra' is another new slogan of BJP - Dr. Kailash Pandey bhakapa male news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More