सांसद टम्टा ने पिथौरागढ़ सड़क हादसे में दिवंगत लोगो के घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला-लिपुलेख सड़क पर थक्ती झरने के पास बीते दिवस चट्टान खिसकने से एक बोलेरो कैंपर दब गई थी। इस हादसे में तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी। कई घंटे तक खोज एवं बचाव अभियान चलाने के बाद पुलिस और अन्य बलों ने सभी सात मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं। घटना मे मारे गए एक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मृतकों में कोपिला पुत्री विदन सिंह उम्र 13 वर्ष, निवासी नपलच्यू, कशिश पुत्री विदन सिंह उम्र 10 साल, निवासी नपलच्यू, नतिनि पुत्री विदन सिंह, उम्र पांच साल, निवासी नपलच्यू, यह तीनों सगी बहन हैं। इसके अलावा तुला राम पुत्र संजीत राम निवासी बूंदी, आशा देवी पत्नी तुला राम उम्र 55 साल निवासी बूंदी शामिल हैं। यह दोनों पति-पत्नी थे। इसके अलावा ड्राइवर किशन सिंह भाट, पुत्र तारा सिंह निवासी बलुवाकोट का भी शव बरामद किया गया। स्थानीय सांसद अजय टम्टा ने बलुवाकोट पहुंच कर दिवंगत लोगो के परिजनों को सांत्वना दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: MP Tamta reached the house of the deceased in Pithoragarh road accident and consoled the families pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More