नगर निगम ने रिलायन्स स्मार्ट प्वाइंट से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर लगाया दो लाख रुपया जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में नगरनिगम हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस द्वारा रिलायन्स स्मार्ट प्वाइंट, कमलवगांजा से 128 कट्टे प्लास्टिक जब्त कर रुपये 02 लाख का जुर्माना किया। विदित है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद रिलायंस प्वाइंट द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दो अलग -अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत  

मुख्य नगर आयुक्त, हल्द्वानी पंकज उपाध्याय ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट कमलवगांजा पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार व पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा गया। छापे के दौरान स्मार्ट प्वाइंट में लगभग 30 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के रूप में 128 कट्टे प्लास्टिक के बैग पाए गए। नगर आयुक्त ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के प्रबंधक के नाम रुपये 02 लाख का जुर्माना किया गया है जिसके लिए 07 दिन का समय दिया गया। कहा कि निर्धारित समयावधि में जुर्माना जमा न करने पर सम्बन्धित की आरसी भी काट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वाहनों के वीआईपी नंबरों के आकर्षण ने परिवहन विभाग को पहुंचाया बड़ा फायदा 

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय सहित पुलिस व नगरनिगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Municipal Corporation seized banned single use plastic from Reliance Smart Point and imposed a fine of two lakh rupees Reliance smart poit Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

माँ नैना देवी के आशीर्वाद के बाद संभाली जिले के नव नियुक्त कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले की कमान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   नैनीताल। माँ नैना देवी के आशीर्वाद के बाद आज जिले के नव नियुक्त कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद की कमान संभाली है।    ज्ञात हो कि डॉ. मंजूनाथ टीसी 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अपने करियर में सीओ रुद्रपुर, ऋषिकेश, एएसपी […]

Read More
उत्तराखण्ड

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कमेटी काठगोदाम ने किया प्रथम प्रभात फेरी का भव्य स्वागत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को पर समर्थित प्रथम प्रभात फेरी आज प्रातः 5:00 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी से प्रारम्भ होकर  काठगोदाम गुरुद्वारे में संपूर्ण हुई।    तमाम संगत काठगोदाम कालटेक्स चौराहे में एकत्रित हुई जहां से काठगोदाम रेलवे […]

Read More
उत्तराखण्ड

परिवहन महासंघ के आह्वान पर गढ़वाल मंडल में ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता     ऋषिकेश। विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन महासंघ के आह्वान पर बुधवार (आज) पूरे गढ़वाल मंडल में ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम किया। देहरादून और पर्वतीय क्षेत्रों की यूनियनों ने भी आंदोलन का समर्थन किया।    ऋषिकेश में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों का संचालन ठप होने […]

Read More