वाहनों के वीआईपी नंबरों के आकर्षण ने परिवहन विभाग को पहुंचाया बड़ा फायदा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। दून में वाहनों के वीआईपी नंबरों के आकर्षण ने परिवहन विभाग को बड़ा फायदा पहुंचाया है। संभाग की ओर से 29 वीआईपी नंबरों की नीलामी की गई। इसमें इस बार सबसे अधिक 0001 की नहीं बल्कि 0007 की बोली लगाई गई। 0007 नंबर के लिए अधिकतम बोली सात लाख पर बंद हुई। इसके अलावा 0005 दूसरे और 0001 तीसरे नंबर पर रही। अधिक बोली लगाने वालों को आज सोमवार तक पैसा जमा करना होगा।पैसा जमा नहीं होने की स्थिति में उनकी बोली रद्द कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

परिवहन विभाग के अधिकारियों की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार एचई और एचएफ श्रेणी के 29 वीआईपी नंबरों पर बोली लगाई गई। इसे ड्राॅफ्ट की राशि से कई गुना अधिक की बोली लगाई गई। 0007 की ड्राॅफ्ट राशि 25 हजार रुपये थी। इस नंबर पर अधिकतम सात लाख की बोली लगी। यह ड्राॅफ्ट की राशि से 28 गुना अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

इस नंबर पर बोली लगाने वालों की संख्या नौ रही है। 0005 दूसरे नंबर पर रहा। इसमें आठ वाहन स्वामी शामिल हुए थे। इसके लिए 6.73 लाख रुपये की बोली लगाई। वहीं, 0001 पर नंबर पर सिर्फ दो लोगोंं ने बोली लगाई। इस नंबर के लिए बोली 2.5 लाख पर बंद हो गई। 0001 नंबर के लिए ड्राॅफ्ट राशि सबसे अधिक एक लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

देहरादून में अनोखे नंबरों की खूब मांग है। हर बार बोली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इन्हें पाने के लिए वह बड़ी कीमत अदा करने के लिए तैयार रहते हैं।

29 वीआईपी नंबरों की नीलामी में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया है। जिन्होंने बोली जीती है उन्हें आज सोमवार तक बोली गई राशि का भुगतान करना होगा। भुगतान न होने पर नीलामी रद क दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news The attraction of VIP vehicle numbers has brought huge benefits to the Transport Department Transport Department uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज परिवहन विभाग परिवहन विभाग को बड़ा फायदा वाहनों के वीआईपी नंबरो का आकर्षण

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More