हल्द्वानी। नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के स्टार प्रचारकों के रूप में नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा से सांसद पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कमाल संभालते हुए प्रचार शुरू किया।
आज सांसद अजय भट्ट ने आज भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के पक्ष में वार्ड 60 गौजाजाली बिचली, वार्ड 41 भगवानपुर एवं वार्ड 40 स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही कहा कि भाजपा के पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला ने विगत दस वर्षों में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य कर नगर का काया कल्प कर दिया है, अब भारतीय जनता पार्टी ने गजराज सिंह बिष्ट को अपना उम्मीदवार बना कर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक सुरक्षा के साथ सदभाव एवं भाईचारा बनाए रखते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करने की जिम्मेदारी दी है। विगत फरवरी माह में वनभूलपुरा क्षेत्र में हुऐ उपद्रव की ओर इशारा करते हुए कहा वो लोग मारने के लिए एकत्र हो सकते हैं, क्या हम सनातनी अपने हल्द्वानी नगर को बचाने के लिए एकत्र नहीं हो सकते। अजय भट्ट ने सभा में मौजूद लोगों से मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को वोट देने की अपील करते हुए कहा अन्नदान, धनदान, कन्यादान एवं मतदान हमेशा पात्र व्यक्ति को देना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ता है। इसलिए 23 जनवरी को मतदान सोच समझ कर करना है। हल्द्वानी नगर निगम में नए जुड़े नए 20 वार्डों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी आज कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संभाली, उन्होंने वार्ड 39 लोहरियासाल मल्ला में भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट एवं पार्षद प्रत्याशी ममता जोशी के पक्ष में मतदान करने की क्षेत्रवासियों के घर घर जाकर अपील की। इस दौरान क्षेत्रवासियों को नुक्कड़ सभा में संबोधित करते हुए विधायक भगत ने कहा निवर्तमान भाजपा के मेयर जोगेंद्र रौतेला के द्वारा प्रत्येक नए वार्ड में कम से कम 5 करोड़ के विकास कार्य करवाए हैं, ऐसे में सभी नए वार्डों से एकतरफा वोट भाजपा प्रत्याशी गजराज के पक्ष में पड़ेगा।
भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने भगवानपुर क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला के द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की बदौलत वो सर ऊंचा करके प्रत्येक वार्ड में उनके साथ वोट मांगने जा रहे हैं। उन्होंने कहा पथ प्रकाश, पार्कों का सौंदर्यीकरण, सड़कों का निर्माण, विद्युत पोल, स्वच्छता एवं कूड़ा गाड़ी का लाभ प्रत्येक वार्ड को विगत दस वर्षों से मिल रहा है। ऐसे में क्षेत्र की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का विकल्प रहित संकल्प मन में बना रखा है।
चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, विधायक मोहन सिंह बिष्ट सहित स्थानीय क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]