हल्द्वानी। यहां 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के तत्वावधान में सोमवार (आज) शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर के एनसीसी कैडेट्स के थल सेना कैम्प में चयन के लिए ऑबस्टेकल्स, मैप रीडिंग, हेल्थ एण्ड हायजीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर के 123 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया और स्ट्रेट बैलेंस, जिग-ज़ैग बैलेंस, हाई वॉल रैम्प जम्प आदि ऑबस्टेकल्स में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।
इस दौरान 78 यूके बटालियन एन सी सी हल्द्वानी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुंदन शर्मा, ले0 कर्नल अभिलाषा जोशी एडम ऑफिसर और शैमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट ने आयोजित गतिविधियों का निरीक्षण किया और कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुंदन शर्मा बताया कि इन कैडेट्स में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 60 कैडेट्स का चयन किया जाएगा जो की जून माह में ग्रुप मुख्यालय रुड़की में आयोजित होने वाले कैम्प में प्रतिभाग करेंगे। उसके पश्चात कई चयन प्रक्रियाओं से होते हुए कैडेट्स सितंबर माह में होने वाले थल सेना कैम्प में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। कमान अधिकारी 78 बटालियन एनसीसी ने चयन हेतु समस्त कैडेट्स को शुभकामनाएं दी एवं सफल आयोजन हेतु शेमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी को बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने एनसीसी गतिविधियों के आयोजन के लिए शैमफोर्ड विद्यालय के निरंतर सहयोग की सराहना की और कहा कि शैमफोर्ड क्षेत्र का एकमात्र विद्यालय है जहाँ पर कैडेट्स के लिए उच्च श्रेणी का इंफ्रास्ट्रकचर मौजूद है। एडम ऑफिसर ले0 कर्नल अभिलाषा जोशी ने सभी कैडेट्स को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर एकेडमिक अंजू भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल एवं सूबेदार मेजर एम एस राव, एएनओ लेफ्टिनेंट पान सिंह और अन्य स्कूलों के एएनओ मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]