27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी नाइजीरिया नागरिक एवं नागालैंड निवासी महिला पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टिहरी।  उत्तराखंड में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। यहां हर दिन ठगी और धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे है। अब पुलिस ने टिहरी के घनसाली निवासी एक युवक से 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के नाइजीरिया का नागरिक और एक नागालैंड निवासी महिला को नोएडा से गिरफ्तार किया है। 

एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर से प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल निवासी घनसाली टिहरी एनजीओ संचालित करते हैं। पिछले साल इन्हें बैंक अधिकारी बनकर नाइजीरिया का नागरिक इरीभोग जेरोम विक्टर ने फोन किया और ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए 11 करोड़ रुपये देने का प्रलोभन दिया। उनकी बातों सुनकर लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल झांसे में आ गये। उन्होंने अलग-अलग खातों में 27 लाख 28 हजार 500 रुपये जमा कराए। लेकिन सेमवाल के खातों में कोई रुपये नहीं आया। इसके बाद उन्होंनें घनसाली थाना में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल के आधार पर नोएडा से नाइजिरिया के नागरिक इरीभोग जेरोम विक्टर और नागालैंड निवासी महिला ल्यांग पिखुम्ला चांग को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अलग-अलग एटीएम कार्ड से उक्त धनराशि निकाली थी। पूछताछ मंे उन्होंने बताया कि दोनों चार साल से दिल्ली में लिव इन रिलेशन में रहते हैं। इनका दो साल का बेटा भी है। महिला अभी गर्भ से है। नाइजिरिया निवासी ठग दिल्ली में टूरिस्ट वीजा पर आया था। उसका वीजा खत्म हो गया है। वह दिल्ली में फर्जी तरीके से रह रहा था। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cheating of 27 lakh rupees crime news new tehari news Nigeria citizen and woman resident of Nagaland arrested for cheating of Rs 27 lakh Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More