त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : हल्द्वानी ब्लॉक में पहले दिन दो ग्राम प्रधान और दो बीडीसी सदस्य पदों के लिए हुआ नामांकन पत्र दाखिल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया बुधवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।हल्द्वानी ब्लॉक मुख्यालय में नामांकन की शुरुआत के साथ ही अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने चुनाव तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित चुनाव सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी ब्लॉक में कुल 60 ग्राम पंचायत, 39 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 4 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। बताया कि सभी ब्लॉकों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है, जो चुनावी प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साथ ही उप जिलाधिकारीगण भी चुनाव प्रबंधन की निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में समय रहते समाधान किया जा सके। अपर जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि नामांकन प्रक्रिया को लेकर आम जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को हल्द्वानी ब्लॉक में दो ग्राम प्रधान और दो बीडीसी सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

जिला प्रशासन की ओर से चुनाव के दौरान किसी भी प्राकृतिक बाधा से निपटने की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। संभावित भूस्खलन या सड़क मार्ग में रुकावट की स्थिति से निपटने के लिए जेसीबी मशीनें और इंजीनियरों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक विकास अधिकारी तनवीर असगर, नोडल अधिकारीगण और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: First day of nomination in Haldwani block Haldwani news nomination papers were filed for two Gram Pradhan and two BDC member posts Three-tier Panchayat elections: On the first day in Haldwani block two Gram Pradhan and two BDC members filed nomination papers uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दो ग्राम प्रधान और दो बीडीसी सदस्यों ने दाखिल किया नामांकन पत्र हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी ब्लॉक में नामांकन का पहला दिन

More Stories

उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More