पंतनगर से जयपुर के शुरू हुई नॉनस्टॉप फ्लाइट सेवा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने किया विधिवत शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पंतनगर। उत्तराखंड से राजस्थान के पर्यटन स्थल से सीधा हवाई सेवा से आज उत्तराखंड जुड़ गया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पंतनगर जयपुर फ्लाइट का आज विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि इस हवाई सेवा से दोनों राज्यों के पर्यटन क्षेत्र का लोग आसानी से दीदार कर सकेंगे।

 इस दौरान उन्होंने इस फ्लाइट से जा रहे वीरपाल सिंह व कुसुम लता को पहला बोर्डिंग पास सौंपा तथा पहली फ्लाइट 22 यात्रियों के साथ आज जयपुर को रवाना हुई। इस तरह आज पंतनगर से जयपुर के बीच इंडिगो एयर की नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू हो गई। इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट से इंडिगो द्वारा आगामी 26 मार्च से हवाई सेवा शुरू की जा रही है। इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ और जयपुर इन दो बड़े महानगरों के लिए शुरू हो रही है। 26 मार्च को पंतनगर से अपराहन 12:15 पर जयपुर के लिए फ्लाइट रवाना होगी जो कि 1:40 पर पहुंचेगी। इसी प्रकार 26 मार्च को ही अपराहन 4:00 पंतनगर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए फ्लाइट रवाना होगी जो साय 5:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। श्री भट्ट ने बताया कि जयपुर और लखनऊ जैसे महानगरों से पहाड़ की वादियों में पर्यटन का लुफ्त उठाने वाले पर्यटकों को हवाई मार्ग से आसानी होगी। इसके अलावा पंतनगर से इन दोनों महानगरों में जाने वाले लोगों को भी हवाई यात्रा से सहूलियत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

मात्र सवा घंटे में तय होगी दूरी, 3500 रुपये किराया

प्राधिकरण और कंपनी के बीच सभी नियम व शर्तों पर सहमति के बाद अब यह हवाई सेवा आज 26 मार्च से शुरू हो गई है। शुरूआत में जयपुर के लिए न्यूनतम किराया करीब 3500 रुपये (अलग-अलग तिथियों में कम या ज्यादा) निर्धारित किया है। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से जयपुर के बीच दूरी मात्र सवा घंटे में सिमट जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: formally inaugurated by Union Minister of State for Defense Nonstop flight service started from Pantnagar to Jaipur pantnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More