उड़ान योजना के तहत अब पिथौरागढ़ के लिए 72 सीटर हवाई जहाज के संचालन की तैयारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


देहरादून। उत्तराखंड में उड़ान योजना के तहत अब पिथौरागढ़ के लिए 72 सीटर हवाई जहाज के संचालन की तैयारी है। इस क्रम में शासन ने एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआइ) से सर्वे कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 22 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। एएआइ से हरी झंडी मिलने के बाद यहां हवाई सेवा शुरू करने के लिए विभिन्न कंपनियों से संपर्क साधा जाएगा। हवाई सेवा को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार का दरवाजा खटखटाया।

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में उड़ान योजना के तहत देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई मार्ग पर हवाई सेवा शुरू की थी। पहले यहां केवल नौ सीटर हवाई जहाज को संचालित करने की अनुमति थी। इस आधार पर सरकार ने नौ सीटर हवाई जहाज का संचालन शुरू किया। यह सेवा देहरादून से पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच संचालित की गई। यह काफी सफल भी रही। कुछ समय तक सुचारू सेवा देने के बाद हवाई जहाज में तकनीकी खराबी के कारण यह सेवा पहले तो बाधित हुई और फिर मार्च 2020 में इसे बंद कर दिया गया। कारण यह कि नौ सीटर विमान बेहद सीमित संख्या में हैं। कंपनी को इस मार्ग के लिए वैकल्पिक विमान नहीं मिल पाया। इस बीच कोरोना संक्रमण के कारण लागू लाकडाउन की अवधि में इस ओर ध्यान ही नहीं दिया गया। लाकडाउन समाप्त होने पर प्रदेश सरकार ने इस हवाई सेवा को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार का दरवाजा खटखटाया। पिछले वर्ष सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और फिर पुष्कर सिंह धामी ने भी यह मसला केंद्र के समक्ष उठाया। बताया गया कि देश में नौ सीटर विमान बेहद कम हैं। ऐसे में कंपनियां इसमें बहुत अधिक रुचि नहीं दिखा रही हैं। ऐसे में यह निर्णय हुआ कि यहां बड़े हवाई जहाज के संचालन पर विचार किया जा सकता है। इस पर यहां 23 सीटर विमान उतारने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। उसमें भी यही बात सामने आई कि ये हवाई जहाज भी सीमित संख्या में हैं। इनकी उपलब्धता में भी कठिनाई आ रही है। ऐसे में यहां अब 72 सीटर विमान उतारने पर विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

प्रदेश सरकार ने केंद्र को बताया है कि पंतनगर एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पिथौरागढ़ की हवाई पट्टी से छोटी है। बावजूद इसके यहां 72 सीटर विमान उतर रहे हैं। ऐसे में पिथौरागढ़ में भी 72 सीटर विमान उतारा जा सकता है। हवाई पट्टी के निकट एक भवन है, जिसे स्थानांतरित करने के लिए वार्ता चल रही है। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि पिथौरागढ़ में अब 72 सीटर विमान उतारने की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। यहां सर्वे के लिए 22 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जल्द ही एएआइ इसका सर्वे करेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More