अब उत्तराखण्डलोक सेवा आयोग हर साल करायेगा पीसीएस के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षाएं

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की ओर से निर्णय लिया गया है कि हर साल पीसीएस के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। एक साल में ही भर्ती को पूरा भी कर लिया जाएगा। दो साल बाद जारी हुई विज्ञप्ति में भी अभ्यर्थियों को उम्र में दो साल की छूट मिलेगी। ताकि दो साल भर्ती नहीं होने पर उम्र निकलने वाले युवाओं को भी मौका मिल सके। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

राज्य में लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस के रिक्त पदों पर भर्ती कराई जाती है, लेकिन पीसीएस की परीक्षाएं कई-कई साल में होती हैं। इससे युवाओं को उत्तराखंड में पीसीएस बनने के लिए वर्षों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। बुधवार को भी दो साल बाद पीसीएस के 189 पदों पर भर्ती निकाली गई। वर्ष 2021 की पीसीएस भर्ती भी पूरी नहीं हो सकी है। उसमें अभी अभ्यर्थियों का इंटरव्यू बाकी है। अब लोक सेवा आयोग की ओर से निर्णय लिया गया है कि हर साल पीसीएस के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। एक साल में ही भर्ती को पूरा भी कर लिया जाएगा। इससे जहां युवाओं को पीसीएस अधिकारी बनने का अवसर हर साल मिलेगा, वहीं पीसीएस के रिक्त पद भी अधिक समय खाली नहीं रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

लोक सेवा आयोग की ओर से भर्ती परीक्षाओं में तेजी लाई गई है। इसमें अब पीसीएस की भर्ती भी हर साल कराई जाएगी। पूर्व की पीसीएस की भर्ती का भी जल्द इंटरव्यू कर मुख्य परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
– अवधेश कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Now Uttarakhand Public Service Commission will conduct recruitment examinations every year for the vacant posts of PCS Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More