आज जहां गला-काट स्पर्धा के दौर में लोग सिर्फ पैसो के पीछे भाग रहें है वहीं कुछ संस्थान ऐसे भी है जो अपने स्वयं के संसाधनों से समाज सेवा में लगे है। ऐसा ही एक संस्थान है “एन एस टेक्नोलोजी सोसायटी” जो सकारात्मक और सक्रिय हस्तक्षेप के माध्यम से लोगों और उनके सामाजिक माहौल के बीच अन्तःक्रिया प्रोत्साहित करके व्यक्तियों की क्षमताओं को बेहतर बनाने का कार्य कर रहा है। संस्थान के प्रमुख संतोष जोशी द्वारा वर्ष 2013 से कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं वर्ष 2017 से सामाजिक कार्य के रूप में “एन एस टेक्नोलोजी सोसायटी” लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति करने और उन्हें अपने ही मूल्यों की कसौटी पर खरे उतरने में सहायक बनाने का कार्य कर रही है, की शुरुआत की।
पूर्व में नैनीताल जिले के अतिरिक्त अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिलो में छ: शाखाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण देता रहा संस्थान “एन एस टेक्नोलोजी सोसायटी” आज अपनी लगभग 15-20 लोगो की टीम के साथ निशुल्क ईडीपी (उद्यमिता विकास प्रशिक्षण) के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर रहा है। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु जूट बैग, फैशन डिजाइनिंग, फ़्रूट प्रोसेसिंग जैसे कई कोर्स संचालित किए जा रहें है। वर्तमान में “एन एस टेक्नोलोजी सोसायटी” द्वारा मोतीनगर हाथीखाल में लगभग एक सौ बीस महिलाओं को ईडीपी के माध्यम से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें करीब चालीस महिलाए फ़्रूट प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण ले रही है। इस दौरान संस्था प्रबंधक संतोष जोशी को इस सामाजिक कार्य में उनके सहयोगी संस्था सचिव नवीन चंद जोशी, गोपाल प्रसाद, बालकिशन जोशी, बीना जोशी, आशा सुयाल, फल संरक्षण इकाई से सेवानीवृत काशी भट्ट एवं ग्राम प्रधान निशा भट्ट का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉 पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]