एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव 2023-24 के लिए जारी की अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) उत्तराखंड द्वारा छात्रसंघ चुनाव 2023-24 के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची आज जारी की गयी है।

मोतीराम बाबूराम राजकीय पीजी कॉलेज (एमबीपीजी) हल्द्वानी में विश्विद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद हेतु सुजल सचिन तथा इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला वाणिज्य कॉमर्स महाविद्यालय हल्द्वानी में अध्यक्ष पद पर आस्था तेजवानी, सचिव मानसी प्रकाश, सांस्कृतिक सचिव पद पर ज्योति पडियार, उपसचिव पद पर टीना कांडपाल, कोषाध्यक्ष पद पर शैल खनायत, विश्विद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) हिमानी धामी को एनएसयूआई द्वारा अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने उत्तराखंड एनएसयूआई प्रभारी अक्षय लाकड़ा की संस्तुति पर पत्र जारी कर एमबीपीजी कॉलेज और महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के एनएसयूआई प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट और जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने संयुक्त रूप से उक्त प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सभी को जीत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। विधायक सुमित हृदयेश ने एनएसयूआई से जुड़े सभी छात्र छात्राओं को एनएसयूआई समर्थित प्रत्यशियों की जीत के लिए आज और अभी से जुट जाने की अपील की। इस दौरान जिला महामंत्री मलय बिष्ट, हेमन्त बगडवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष भुवन पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल भोजक, प्रदीप नेगी, हेमन्त साहू, दिग्विजय सिंह चौहान, मीमांशा आर्य, जूही चुफाल, ज्योति आर्य, लाल सिंह पवार, कोमल जायसवाल, अमित रावत, गुड्डू सम्मल, मयंक गुप्ता, हर्षीय जोशी, करन अरोड़ा, अमन गुप्ता, सोनू कसार आदि मौजूद रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news NSUI released the first list of authorized candidates for the Student Union Elections 2023-24 Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More