अभिभावक विधार्थियों की संयुक्त भागीदारी के साथ ओएसिस द वर्ल्ड स्कूल का वार्षिक स्पोर्ट मीट हुआ संपन्न  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। ओएसिस द वर्ल्ड स्कूल का वार्षिक खेलकूद मिलन का कार्यक्रम रविवार(आज) विद्यालय के उंचापुल स्थित कैम्पस में सपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा योग एरोबिक्स जिम्नास्टिक अन्य खेल कूद में प्रतिभाग करने के साथ ही अभिभावक विधार्थियों की संयुक्त भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु अभिभावकों के लिए भी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हल्द्वानी ऑनलाइन के संस्थापक अमित खोलिया एवं विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ चार्टर एकांउन्टेंट सरोज आनंद जोशी द्वारा किया।

यह भी पढ़ें 👉  कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक निदेशक किशोर गहतोड़ी ने बताया कि कोरोना काल के बाद सभी स्कूलों में पुनः खेलकूद की गतिविधियां प्रारंभ हुई हैं, दो साल तक बच्चे घरों में रहे जिससे बच्चो की शारीरिक गतिविधियों में कमी आई और ऑनलाइन क्लासेज से उनके मानसिक दबाव भी बना रहा है। जिसके चलते बच्चो के शारीरिक गतिविधियों की अनिवार्य जरूरत को महसूस करते हुए विद्यालय द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आशा जोशी ने खेलकूद की अनिवार्य आवश्यकता विषय पर अपने विचार रखे और विद्यालय में खेलकूद योग की गतिविधियों को प्राथमिकता देने की परिबद्धता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन किरण अधिकारी, शंभू दत्त साहिल एवं अंजू नगरकोटी द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, स्टाफ एवं विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावक मौजूद रहे।   

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Annual sports meet Haldwani news Oasis The World School's annual sports meet concludes with joint participation of parents and students Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालें 15 मॉडिफाइड वाहन सीज़, साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई का अभियान चलाया जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व […]

Read More
उत्तराखण्ड

सड़क निर्माण में देरी पर भड़कीं पार्षद प्रीति आर्या, PWD कार्यालय में तालाबंदी की दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। छह माह पूर्व बजट उपलब्ध होने के बावजूद राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या 12 में बदहाल सड़कों के निर्माण में हो रही देरी से नाराज पार्षद प्रीति आर्या ने स्थानीय लोगों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभागीय कार्यप्रणाली पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली से पहले बाजार की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग : व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बाजार से अतिक्रमण हटाने, घुमंतू ठेले वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए अतिरिक्त पार्किंग उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।   व्यापारियों […]

Read More