जबरन नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया महिला का अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र के एक गांव में महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसके पति को भेजने के बाद महिला का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल कर दिया है। पीड़िता के पति ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि कुछ दिन पहले गांव का निवासी अहसान उसकी पत्नी को बुलाकर अपने घर ले गया। जहां गांव के ही दो युवक दिलशान और गुलाम पहले से मौजूद थे। महिला ने तीनों से उसे घर पर बुलाने का कारण पूछा। दिलशान ने डरा धमकाकर जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। काफी देर बाद होश आया तो आरोपित उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना चुके थे। आरोप है कि तीनों ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करते हुए पति के मोबाइल पर भेज दिए। पूरे गांव में ये बात आग की तरफ फैल गई। महिला के पति ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपित अहसान, दिलशान व गुलाम के खिलाफ आइटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Obscene video of a woman made by forcibly feeding her drugs police filed a case against the accused US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More