पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने स्वराज आश्रम में श्रद्धांजलि सभा कर राजीव गांधी को किया याद

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
हल्द्वानी। आधुनिक भारत के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी को पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वराज आश्रम में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में स्व. राजीव गांधी जी योगदान अविस्मरणीय है। मतदान की आयु 18 वर्ष कर देश के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य राजीव गांधी जी की दूरदर्शिता का प्रतीक है। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा की  स्व. राजीव गांधी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में ही पंचायती राज की व्यवस्था लागू हुई और देश के पंचायत को अधिक अधिकार प्रदान कर उन्हें मजबूत करने का काम किया गया जिससे गांव-गांव तक विकास पहुंचा। जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी भारत में तकनीकी शिक्षा के हिमायती थे और वह चाहते थे की हिंदुस्तान का युवा तकनीक से जुड़कर देश की समृद्धि में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सतीश नैनवाल, हेमंत बगड़वाल, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, एन. बी. गुणवंत, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, संजय किरौला, मीमांसा आर्य, शोभा बिष्ट, योगेश जोशी, नरेश अग्रवाल, विमला सांगूड़ी, भागीरथी बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, कमला तिवारी, पुष्पा नेगी, मोहम्मद नबी, सौरभ भट्ट, मनोज बिष्ट, तस्कीन अहमद, अमित रावत, एडवोकेट धर्मवीर, संजू उप्रेती, किरन माहरा, नफीस चौधरी, प्रदीप बिष्ट, गणेश आर्य, महेश कांडपाल, एडवोकेट कमल जोशी, दीपू सजवाण, ताहिर अली, शाइस्ता आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर कंप्यूटर और सूचना क्रांति के माध्यम से भारत देश को तकनीकी के क्षेत्र में विकसित देशों के समकक्ष खड़ा करने मे उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए उनको याद किया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Congressmen remembered Rajiv Gandhi by holding a tribute meeting at Swaraj Ashram Former Prime Minister Late. Rajiv Gandhi Haldwani news On his death anniversary Tribute meeting uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 7 सितंबर को जारी अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एसबीआई के शाखा प्रबंधक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

अति तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट के चलते ऊधमसिंह नगर में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उधमसिंह नगर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर […]

Read More