इंस्टाग्राम पर ऐसे परवान चढ़ा प्यार कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ युवती सात समुन्दर लांघ आई 12वीं पास के लिए 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। कहते है “प्यार आँखों से नहीं मन से होता है”। प्यार शारीरिक आकर्षण से परे है। यह भावनाओं और एक दूसरे के प्रति गहरी समझ पर आधारित है। हालांकि शारीरिक आकर्षण एक भूमिका निभा सकता है, लेकिन यह प्यार का एकमात्र आधार नहीं है। ऐसा ही एक उदाहरण यहां रामनगर में देखने को मिला। जब इंस्टाग्राम से हुए प्यार में पागल एक युवती कनाडा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ उत्तराखंड अपने 12वीं पास प्रेमी के पास चली आई और विवाह भी रचा लिया।    

यह भी चरितार्थ है कि दो प्यार करने वालो के बीच सामाजिक दिवार अक्सर दुश्मन बन खड़ी हो जाती है, और यहां भी मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती के परिजन हैदराबाद पुलिस के साथ रामनगर के मालधन गांव पहुंच गए। जिसके बाद बेटी के शादी करने को लेकर दोनों पक्षों में खूब विवाद हुआ। मामला कोतवाली तक पहुंच गया, लेकिन युवती के बालिग होने के चलते कोई जोर जबरदस्ती नहीं नहीं चल पाई और युवती आपने प्रेमी के साथ चली गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  विवाद के बाद खूनी वारदात : पत्नी की हत्या कर कमरे में बैठा रहा पति, मौके से गिरफ्तार   

बताते चलें कि मूल रूप से तेलंगाना राज्य के हैदराबाद की रहने वाली युवती कनाडा में अपने माता-पिता के साथ इंजीनियरिंग की दूसरे वर्ष की पढ़ाई करती है। युवती की मां कनाडा में प्रोफेसर व पिता भी कनाडा में ही इंजीनियर है। युवती कुछ दिनों के लिए हैदराबाद घूमने आई थी। 11 जुलाई को वह घूमने जाने की बात कहकर लापता हो गई।चिंतित परिवार द्वारा इसी दिन सैफाबाद थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक युवती की पहले से ही रामनगर के मालधनचौड़ में रहने वाले गिरिजा शंकर नाम के युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती थी। जिसके चलते वह हैदराबाद से मालधन पटरानी में युवक के घर पहुंच गई।सोमवार को सुबह उन्होंने मालधन के मंदिर में शादी कर ली। इसी बीच मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करके हैदराबाद पुलिस भी युवती के स्वजन के साथ युवक के घर पहुंच गई। इस पर युवक व युवती पक्ष के लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ।इसके बाद दोनों पक्षों के लोग रामनगर कोतवाली पहुंच गए। जहां एसएसआइ नयाल के समक्ष लड़की पक्ष ने नाराजगी जताई। पुलिस ने युवती की काउसंलिंग की। परिजनों ने खूब समझाया लेकिन बात नहीं बनी, आख़िरकार (मै चली, मै चली, देखो पिया की गली…) माँ-बाप को छोड़ युवती अपने प्रेमी के घर चली गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crossed seven seas to pass 12th leaving her engineering studies Love grew so much on Instagram that the girl Love on Instagram Love Story ramnagar news the girl uttarakhand news इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ इंस्टाग्राम पर प्यार उत्तराखण्ड न्यूज युवती सात समुन्दर लांघ आई 12वीं पास के लिए रामनगर न्यूज लभ स्टोरी

More Stories

उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]

Read More