दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने पर मायके वाले ही करने चले नव विवाहिता का अपहरण

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। दूसरे समुदाय के प्रेमी से शादी करने वाली एक नवविवाहिता का उसी के मायके वालों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसके पति के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर में ही नव विवाहिता को बरामद कर मायके वालों को फटकार लगाई। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित 

जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाने की धनौरी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव से कुछ दिन पहले दो अलग-अलग समुदाय का एक प्रेमी युगल फरार हो गया था। इसके बाद दोनों ने शादी ली। इसके बाद हाई कोर्ट से सुरक्षा की मांग की। सोमवार को युगल और प्रेमी का मौसेरा भाई किसी काम से जमालपुर की तरफ गए थे। तभी इसकी खबर लगने पर रेलवे फाटक के पास नव विवाहिता के मायके वालों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने नव विवाहिता को पकडक़र गाड़ी में बैठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 

जब पति ने इसका विरोध किया तो पति के साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौच कर दी। सरेराह हंगामा होने वहां भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी गई। दिनदहाड़े अपहरण की खबर से पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। एक्शन में आयी पुलिस ने थोड़ी देर में सराय क्षेत्र से नव विवाहिता को बरामद कर लिया गया। जगजीतपुर चौकी लाकर मायके वालों को जमकर फटकार भी लगाई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि नव विवाहिता को उसके बयानों के आधार पर पति को सौंप दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Hardwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More