प्रेमी के मौत पर प्रेमिका ने भी मौत को लगाया गले, पानी के पाइप में दुपट्टा डालकर कर ली आत्महत्या  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। 

“गजब किया तेरे वादे पे ऐतबार किया

तमाम रात कयामत का इंतजार किया

फिर भी नहीं आये तुम तो

खुद ही आने का फैसला कर लिया…”

लैला-मजनूं, हीर-रांझा के किस्से तो तमाम कहानियों में सुनते आयें है, सात समुंदर पार में तेरे पीछे-पीछे आ गई यह गाना भी फिल्मों में सुना है। लेकिन प्रेमी के पीछे-पीछे मौत को गले लगाकर परलोक पहुंच जाना वास्तविकता में यहां देखने को मिल गया। प्रेमी ने दुनिया छोड़ी, तो प्रेमिका भी उसके पीछे दुनिया को अलविदा कर परलोक सिधार गई। वाक्या फिल्मी नहीं हकीकत का है। नागालैंड से रामनगर स्पा ट्रेनिंग के लिए दोस्तों के साथ आई युवती ने किराये के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के वडयूडा गांव में मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत   

प्राप्त जानकारी के अनुसार भगीरथ जोशी निवासी कंचनपुर छोई रामनगर के मकान में किराये पर रहने वाली युवती तोगंचिंग सांगला पुत्री चुमकुम चैंग निवासी तकन्यु टयूनसिंग नागालैण्ड उम्र 20 वर्ष अपने 2 अन्य साथियों सुचिला पुत्री रांगचुमों निवासी तुगसांग नागालैण्ड तथा कन्दांग पुत्री सोबूक निवासी उपरोक्त के साथ स्पा ट्रैनिंग के लिए 5 जून को रामनगर आयी थी। मृतका का नागालैंड में एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने भी गुरुवार को आत्महत्या कर ली थी जिसको लेकर यह युवती सदमे में थी। इसी को लेकर संभवत: उसने कमरे में लगे पानी के पाइप में दुपट्टा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को देने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़के बंद तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ा 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More