देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी यूनियनों के संयुक्त समन्वय में बुद्धपार्क में प्रदर्शन व सभा का किया आयोजन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी यूनियनों का संयुक्त समन्वय, हल्द्वानी के बैनर तले हल्द्वानी की सभी यूनियनों ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों द्वारा आहूत अखिल भारतीय आम हड़ताल में भागीदारी करते हुए बुद्धपार्क में संयुक्त प्रदर्शन व सभा का आयोजन किया।


बुद्ध पार्क में ट्रेड यूनियनों की संयुक्त कार्यक्रम में यूनियनों के संयुक्त समन्वय, हल्द्वानी ने भारत के मजदूर वर्ग को, 28-29 मार्च को दो दिवसीय आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि, “इस हड़ताल को देश के मजदूर वर्ग ने केन्द्र में सत्तारूढ़ मोदीनीत भाजपा सरकार, और कई भाजपा और ग़ैर-भाजपा शासित राज्य सरकारों की धमकियों और डराने के बावजूद सफल करके दिखाया है. देश के मजदूर वर्ग ने कॅारपोरेट द्वारा विभिन्न सरकारों की सहायता से हड़ताल तोड़ने की चुनौती को स्वीकार किया है. केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के मंच के आवाह्न पर, विभिन्न क्षेत्रों के करोड़ों संगठित और असंगठित मजदूरों और कर्मचारियों ने पूरे देश में इस हड़ताल में हिस्सेदारी की. मोदी सरकार की मजदूर-विरोधी, जन-विरोधी, और राष्ट्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर रास्ता रोको, रेल रोको, धरना, रैली, प्रदर्शनों और पुतले जलाने के रूप में सामने आया. पूरे देश में हजारों-हजार मजदूरों को गिरफ्तार किया गया.” हम इस हड़ताल की इंकलाबी कार्यवाही में शामिल मजदूरों को क्रांतिकारी सलाम पेश करते हैं. वक्ताओं ने कहा कि, “समाज के कई अन्य हिस्सों जिनमें किसानों के अलावा छात्र, युवा, महिलाएं शामिल थीं, ने पूरी शिद्दत के साथ हड़ताल में हिस्सेदारी की. पूरे देश में लाल-हरे झंडे लहरा रहे थे. संसद के दोनो सदनों में भी हड़ताल की विषय-वस्तु गुंजायमान रही, साथ ही इस पर चर्चा और संसद स्थगन की भी मांग उठाई गई.” यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि, “कई काॅरपोरेट कंपनियों द्वारा, जिन्हें मोदी सरकार का समर्थन हासिल है, और कई राज्य सरकारों द्वारा, हड़ताल तोड़ने के लिए धमकाने और डराने की कार्यवाही की कड़ी निंदा करते है. हम मजदूर वर्ग का आवाह्न करते हैं कि इस दो दिवसीय हड़ताल की भावना को आत्मसात करते हुए पूरी शिद्दत के साथ श्रम कोडों व निजीकरण के खिलाफ चल रहे देशव्यापी संघर्ष को सफल बनाएं.” इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल में उठाये गए देश की संपत्ति के निजीकरण के खिलाफ, नए श्रम कोडों के खिलाफ, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ, आशा समेत सभी स्कीम वर्कर्स को नियमित करने, समान काम का समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाल करने, साम्प्रदायिक विभाजन को खत्म करने जैसे मुद्दों पर लड़ाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

दूसरे दिन की हड़ताल के प्रदर्शन में ऐक्टू, बीमा कर्मचारी संघ, ए आई बी ओ ए, उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन, यूनियन बैंक ऑफिसर्स स्टाफ एसोसिएशन, सनसेरा श्रमिक संगठन, भाकपा (माले), आइसा, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन, सीटू, पंजाब बेवल गियर्स वर्कर्स यूनियन, बीएसएनएल कैजुअल एंड कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन, इंटार्क मजदूर यूनियन, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, प्रगतिशील भोजनमाता यूनियन, उत्तराखंड निर्माण मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय किसान महासभा आदि संगठनों के मुख्यतः कामरेड के के बोरा, राजा बहुगुणा, गौरव गोयल, कमला कुंजवाल, डॉ कैलाश, बी पी उपाध्याय, ललतेश प्रसाद, दीपक कांडपाल, ललित मटियाली, शांति शर्मा, धीरज कुमार, मोहन मटियाली, पान मोहम्मद, उर्वा दत्त मिश्रा, सुमन बिष्ट, पुष्पलता, पुष्पा कुड़ाईं, हेमा तिवारी, सुरेश सिंह मेहता, नवीन आर्य, दिनेश चंद्र, चतुर सिंह खत्री, रमेश चंद्र त्रिपाठी, बंदना तिवारी, खष्टी जोशी, रश्मि जोशी, स्वाति, नंदी मेवाड़ी, शबीना, मीना, गीता देवी, टी आर पाण्डे, पूनम बोरा, अशोक कश्यप, विनोद, दलजीत, वीरेन कुमार, हरीश सिंह, पंकज त्रिपाठी, चंपा गिनवाल, ममता बिरखानी, मोहिनी बृजवासी, खीमा बिष्ट, नरेंद्र बानी, भुवन, मुकेश जोशी, बिपिन महतोलिया, चंद्रकला अधिकारी, धन सिंह, हीरा सिंह बिष्ट, ए एस नेगी, सुनील रौतेला, तारा सिंह, कुंदन सिंह नेगी, इंद्रपाल, देवेंद्र सिंह रावत, संजय चंद, गोकुल कुमार, मुकेश भंडारी, दीपा उप्रेती, राजकुमारी, जगत सिंह, गिरीश, संदीप पाण्डे, जे पी पंत, राकेश चन्द्र, उमेश आदि शामिल रहे। सभा का संचालन ऐक्टू के हल्द्वानी नगर अध्यक्ष जोगेन्दर लाल ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More