गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था में आयोजित किया गया एक दिवसीय जागरुकता शिविर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) के द्वारा गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था में प्रशिक्षणार्थियों हेतु एक दिवसीय जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें वी एक्ट जो एक राष्ट्रीय निकाय है एवं उद्यमियों को रोजगार स्थापित करने में सहयोग प्रदान कर रही है की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मातृभूमि, मां व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) के परियोजना अधिकारी बाल कृष्ण जोशी ने कहा कि जूट बैग, धूपबत्ती, कपड़ा बैग व अन्य कई उत्पादों पर प्रशिक्षण लेने के उपरांत के वी एक्ट प्रशिक्षित प्रतिभागियों को  बाजार उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। साथ ही संस्था प्रतिभागियों के लिए प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण, बाजार प्रबंधन, व्यवसाय प्रबंधन, वित्तीय जानकारी के साथ- साथ समय-समय पर उद्यमी मेले का आयोजन कर रही हैं। जिला उद्योग केन्द्र के पूर्व महाप्रबंधक योगेश पांडे द्वारा महिलाओं को केन्द्रीय राजकीय उद्यमी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था अध्यक्ष गीता सत्यवली ने महिलाओं को प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार अपनाने पर बधाई दी एवं कहा कि महिलाऐं स्वरोजगार संबंधित कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग ले, जिससे उनमें एक सफल‌ उद्यमी होने के गुण स्थापित हो सकें। इस दौरान सोनाली, प्रशिक्षिका कमला परगाई, नीमा गोस्वामी, रितिका, लीला गोस्वामी व‌ अन्य प्रशिक्षित महिलायें कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Girija Boutique and Women Development Institute Haldwani news One day awareness camp One day awareness camp organized at Girija Boutique and Women Development Institute Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More