मुनस्यारी में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र देहरादून के तत्वाधान में एक दिवसीय विज्ञान जागरुकता कार्यशाला आयोजित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


मुनस्यारी। उत्तराखंड सरकार की उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र देहरादून के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय विज्ञान जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नमजला, राउमावि रांथी तथा मुनस्यारी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने भाग लेते हुए विज्ञान से संबंधित चित्रकला बनाकर विज्ञान के प्रति अपनी चेतना को जीवंत कर दिया।

सामाजिक संस्था सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालया द्वारा इन कार्यशालाओं का संचालन किया जा रहा है।बालिका इंटर कॉलेज नमजला में आयोजित कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर शैलजा ने विज्ञान आधारित जीवन शैली अपनाने पर बल दिया।उन्होंने बालिकाओं के भीतर होने वाले विकास पर वैज्ञानिक नजरिया से बच्चों को रूबरू कराते हुए कहा कि वैज्ञानिक विधि से ही स्वस्थ रहा जा सकता है। उन्होंने मासिक धर्म के बारे में बालिकाओं का ज्ञान वर्धन किया। डॉक्टर शैलजा ने बालिकाओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। वैज्ञानिक चेतना ही समाज में अंधविश्वास को दूर कर सकती है। मुनस्यारी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में आयोजित कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ गौरव कुमार ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान से ही मनुष्य का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि बीमार ना होने के लिए हमको वैज्ञानिक आधार से अपने जीवन यापन करना पड़ता है। डां गौरव ने बच्चों से वैज्ञानिक चेतना विकसित करने के लिए विज्ञान का अध्ययन करने पर भी बल दिया। इस मौके पर धात संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना जौहर दिखाने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य गीता, शिक्षिका नीतू जोशी, हिमांशी मेहता, मनोज कुमार, स्टाफ नर्स सर्वमंगला पंत, भावना कार्की, ग्राम प्रधान जलथ दीपा देवी, ग्राम प्रधान दरकोट सावित्री पांगती, ग्राम प्रधान दरांती लवराज आर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Munsiyari news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More