हल्द्वानी में आयोजित हुआ प्रदेश भर से आए उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों का आयोजन

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। आज यहां प्रदेश एवं जिलों से आये राज्य के प्रत्येक जिलों से आये राज्य आंदोलनकारियों द्वारा आहुत सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। सम्मलेन के संयोजक भुवन चंद्र जोशी द्वारा सफल आयोजन पर सभी का आभार एवं धन्यवाद किया गया।
 
बताते चलें कि आज हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच द्वारा प्रदेश आंदोलनकरियों का आयोजन किया गया था। आहुत सम्मेलन में पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, द्वाराहाट, चंपावत, रुद्रपुर, खटीमा, रामनगर, काशीपुर, बाजपुर, देहरादून, पौड़ी और कोटद्वार के राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक सुर में राज्य में हो रही सभी अवस्थाओं पर अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण की मांग प्रमुखता से उठाते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह सभी सुविधाएं देने की मांग एवं उत्तराखंड राज्य में चिन्हीकरण से वंचित वास्तविक राज्य आंदोलनकारी के चिन्हीकरण की प्रक्रिया फिर से शुरू करने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई। साथ ही उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी द्वारा एक मांग पत्र प्रेषित करते हुए इसे विधानसभा में उठाने और सरकार से पारित कराने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर यह भी तय किया गया कि राज्यपाल द्वारा 10% आरक्षण का विधायक पारित नहीं होने के कारण 28 अगस्त को सभी आंदोलनकारी द्वारा तहसील और जिले के माध्यम से एक ज्ञापन अपनी मांगों के सम्बन्ध में राज्यपाल महोदय को भेजा जाएगा और उसके बाद अगर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी के आरक्षण की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं होती तो राज्यपाल का घेराव कार्यक्रम किया जाएगा।
 
 
 
इस दौरान सम्मेलन की अध्यक्षता भुवन चंद जोशी और संचालन संयुक्त रूप से प्रभात ध्यानी, डॉ केदार पलडिया, हरीश पाठक, हुकुम सिंह कुंवर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप अतिथि के रूप में उपस्थित प्रतिपक्ष नेता उत्तराखंड यशपाल आर्य और विशिष्ट अतिथि हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश, राज्य मंत्री अनिल कुमार डब्बू रहें। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पी सी तिवाड़ी, पान सिंह सिज़वाली, मनमोहन कनवाल, डॉ महेंद्र पाल, सैयद नदीम, हेमंत बगड़वाल, डॉ बालम सिंह बिष्ट, खड़क सिंह बगड़वाल, ब्रजमोहन सिजवाली, चंद्रशेखर कापड़ी, मोहिनी बंगारी, देवी शर्मा, मोहन पाठक, ललित जोशी,  जगमोहन बगड़वाल, गजराज बिष्ट, सुशील भट्ट, राजेंद्र खनवाल, प्रदीप कुकरेती, जितेंद्र चौहान, धूमा रावत, विजेंद्र बजेटा, जगदीश बुधानी, कैलाश भट्ट, राजू शर्मा, शिवशंकर भाटिया, कैलाश भट्ट, राम सिंह धामी, कांति जोशी, हेम पाठक, निशान्त पपने, रईस अहमद, इंद्र सिंह मनराल, नवीन नैथानी, प्रकाश पाठक, प्रयाग तिवाड़ी, प्रकाश उत्तराखंडी, नंदन सिंह जग्गी,  फुर्दु , चंद्रशेखर कापरी, नरेश भट्ट, अवतार सिंह बिष्ट, हरीश पनेरु, भुवन पांडे, अयोध्या प्रसाद केसरवानी, यमुना दत्त बेलवाल, कैलाश तिवारी, सुरेंद्र लाल शाह, राजेंद्र पाल शर्मा, प्रदीप अनरिया, आनंद सिंह बिष्ट, मनोज जोशी, उमेश जोशी, चंद्रशेखर भट्ट, पान सिंह रौतेला, मोहन तिवारी, अमित सिंह, मुन्ना पाठक, सुरेश पाल, सागर देवी, लाल शर्मा, हरीश नेहरू, वली अहमद, सुरेंद्र सिंह जमवाल, पूरन मेहरा, प्रकाश आर्य, मोहन सिंह धोनी, मदन मोहन जोशी, दिनेश भट्ट, उमेद सिंह, बसंती तिवारी, पदमा शर्मा, दुर्गा शर्मा, राजू शर्मा, पीतांबरी, शांति बिष्ट, मंटू जोशी, देवकी बिष्ट, जानकी जोशी, शांति बिष्ट, नवीन जोशी, राजेंद्र पाल शर्मा, विनीत लोहनी, पाना देवी, भगवती पटवाल, पुष्पा आर्य, बसंती तिवारी, पदमा शर्मा, दुर्गा शर्मा, शीतल पाल, जगन्नाथ सिंह काकोटी, चंद्रा कपकोटी, भगवती प्रसाद, अमित पंत, लीला देवी, चंद्रा देवी, सुमित थापा, सत्येंद्र नौगाई, केशव उनियाल, कृष्णानंद जोशी, पी एस रौतेला आदि लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: all the state agitators of the state Haldwani news Organization of Uttarakhand state construction agitators Organization of Uttarakhand state construction agitators from all over the state was organized in Haldwani successful event uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More