पाखरो रेंज प्रकरण ! सीबीआई के हाथ लगे अहम दस्तावेज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। सीबीआई देहरादून की टीम ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में अवैध निर्माण और पेड़ कटान की जांच को आगे बढ़ाते हुए कोटद्वार में वनकर्मियों से कई घंटे पूछताछ की। इस प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय भी मनी लांड्रिंग की जांच कर रहा है। तत्कालीन वन मंत्री समेत वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी भी इस जांच में शामिल हैं। उधर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही सीबीआई दस्तावेजों को भी अपने कब्जे में ले रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

सीबीआई टीम बुधवार को कोटद्वार व उससे सटे वन रेंज के कर्मचारियों से पूछताछ के लिए रवाना हुई। टीम ने वन विभाग के कार्यालयों में दस्तावेज खंगाले और कई घंटे पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इस दौरान सीबीआई के हाथ कई अहम दस्तावेज लग गए हैं, जिससे जांच अन्य अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में वर्ष 2019 में टाइगर सफारी बनाने के लिए 106 हेक्टेयर क्षेत्र में 163 पेड़ काटने की अनुमति मिली। इस दौरान यहां पर 6093 पेड़ काट दिए गए। वन आरक्षित क्षेत्र में अवैध निर्माण भी किया गया। इस मामले में तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व डीएफओ किशन चंद समेत कुछ अन्य वन अधिकारी-कर्मचारी का नाम सामने आया। बाद में वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक भी मामले में लिप्त पाए गए। मामले से पर्दा हटा तो विजिलेंस जांच के बाद सीबीआई जांच शुरू हुई। प्रवर्तन निदेशालय ने भी मनी लांड्रिंग की जांच शुरू की। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक, सेवानिवृत्त अधिकारी किशनचंद समेत अन्य से पूछताछ के साथ ही ईडी की ओर से छापेमारी भी की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CBI inqury dehradun news Pakhro Range Case! Important documents seized by CBI Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More