आबादी क्षेत्र में दिन दहाड़े गुलदार की दस्तक से दहाशत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बरेली रोड के मोटाहल्दू स्थित जयपुर खीमा गांव में घर से बीती शाम गुलदार द्वारा बकरी उठाकर ले जाने के बाद आज बकरी की तलाश में गांव के ही समीप स्थित पुलिया के नीचे पहुंचे युवक पर अचानक गुलदार झपट पड़ा, शोर मचाने पर वह गन्ने के खेत की ओर भाग गया। गांव में 24 घंटे के भीतर दिन के समय में दो बार गुलदार की दस्तक से दहशत का माहौल व्याप्त है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जयपुर खीमा गांव निवासी ललित मोहन कबडाल के खेत में बटाईदार के रूप में कार्य करने वाले पवन की गौशाला में बधी बकरी को गत शाम लगभग 5:30 बजे सरेआम खेतों की ओर से आया गुलदार अचानक उठाकर ले गया, और समीप ही स्थित सड़क के नीचे बनी पुलिया में घुस गया, जिसकी सूचना शाम को ही प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे द्वारा वन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी रेंज को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने टॉर्च से उक्त गुलदार एवं बकरी को तलाशने के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन भय की वजह से वह पुलिया के नीचे नहीं जा सके, परंतु ग्रामीणों का कहना था कि रात्रि में भी पुलिया के नीचे गुलदार और मरी हुई बकरी दूर से दिखाई दे रहे थे। गुलदार की दहशत के चलते रात्रि में ग्रामीण घरों में ही छुपे रहे, जैसे ही सुबह हुई लगभग आधा दर्जन ग्रामीण पुलिया के समीप बकरी को देखने पहुंचे तो पवन के साले गणेश के ऊपर अचानक पुलिया के अंदर छुपा गुलदार झपट पड़ा, परंतु साथियों द्वारा शोर मचाने पर वह बिना कोई नुकसान किया गन्ने के खेत की ओर भाग गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा पांडे ने तत्काल वन क्षेत्राधिकारी को फोन कर अभिलंब गुलदार को पकड़कर ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग की, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे का कहना है कि ग्रामीणों ने जब गन्ने के खेत में गुलदार को ढूंढने के लिए अभियान चलाया तो खेत में भारी मात्रा में पुरानी हड्डियां मिली है, जिसके चलते संदेह जताया जा रहा है कि गुलदार लंबे समय से गांव में ही रह रहा है, और सियार एवं कुत्तों का शिकार कर रहा है, गत शाम एवं आज प्रातः सरेआम गुलदार द्वारा गांव में दस्तक देने के चलते ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है, उन्होंने तत्काल गुलदार को पकड़कर जंगल में छोड़ने की वन विभाग से मांग की है। प्रातः 10:30 बजे मौके पर पहुंचे हल्द्वानी रेंज के वन कर्मियों ने गुलदार की तलाश प्रारंभ की तो प्रातः 11 बजे पुलिया के नीचे गुलदार दिखाई दे गया, इसके बाद वन कर्मियों ने पिंजरा लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों को फोन कर दिया है, फिलहाल हालात यह है कि गुलदार पुलिया के अंदर और वनकर्मी एवं ग्रामीण पुलिया के ऊपर खड़े हैं तथा पिंजरा आने का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Guldar seen in broad daylight lalkuan news Panic due to the knock of Guldar in broad daylight in the populated area uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More