छात्र के परिजन ने कॉलेज के अंदर शिक्षिका को थप्पड़ जड़ने के साथ ही एक अन्य शिक्षक के सिर पर लोहे की रॉड से किया हमला 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। ग्राम पीरुमदारा मैं स्थित किसान इंटर कॉलेज में कुछ अभिभावकों द्वारा कॉलेज के अंदर जमकर दबंगई दिखाते हुए हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं अभिभावकों ने क्लास में बच्चों को पड़ा रही एक शिक्षिका के थप्पड़ जड़ दिए तो वही बीच बचाओ में आए एक शिक्षक के सिर पर लोहे की रॉड से मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मामले में शिक्षिको के साथ हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने आए कॉलेज के कुछ अन्य छात्र छात्राएं भी चोटिल हो गए। जिसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह चौहान द्वारा तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

बताया जाता है कि ग्राम उदयपुरी चोपड़ा निवासी मुरसलीन का पुत्र आलिम जो कक्षा 7 में पड़ता है, को शिक्षिका सीता रावत द्वारा अनुशासनहीनता करने पर क्लास से बाहर निकाल दिया गया था। जिसके बाद छात्र ने यह घटना अपने परिजनों को बताई तो उसके बाद यह छात्र अपने साथ अपने ताऊ के बेटे तनवीर और शाहरुख सैफी को लेकर कॉलेज में घुस गए। जहां इनके द्वारा कॉलेज में मौजूद शिक्षिका सीता रावत के थप्पड़ मारने के साथ ही उसके हाथ में पैन चुभा दिया। हंगामा होने के बाद पड़ोस की कक्षा में मौजूद गौरव कुमार द्वारा बीच बचाओ करने के बाद उनके ऊपर भी लोहे की रॉड से हमला करके उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद कॉलेज में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Parents slapped the teacher inside the college as well as attacked another teacher with an iron rod on his head ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More