पौड़ी हादसा: बस में सवार 32 लोगों की गई जान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी। मंगलवार देर रात उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुए बस हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदलने के साथ ही अब तक 32 बारातियों की जान जा चुकी है जबकि 18 लोग घायल हुए है। अपने 32 करीबियों की खोने के बाद सदमे में आये दूल्हा शादी करने से इंकार करते हुए बिना फेरे लिए ही घर वापस लौट आया।

बताते चलें कि मंगलवार 4 अक्टूबर की रात्री लगभग 8 बजे एसडीआरएफ को धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत वीरोंखाल के पास सिमड़ी गांव में एक बारात की बस खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत मणिकांत मिश्रा, सेनानायक एसडीआरएफ द्वारा श्रीनगर, कोटद्वार, खैरना, सतपुली व रुद्रपुर से एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें को घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्यों हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बस में सवार यात्री बारात में गए थे जो कि लालढांग हरिद्वार से काड़ा गांव वापिस आ रहे थे, जिसमें लगभग 45-50 लोग सवार थे। वीरोंखाल से आगे सिमड़ी गांव के पास मोड़ काटते समय बस अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा 9 लोगों को निकाल लिया गया था, जिसमे से 6 घायलों को बीरोंखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है व 1 गंभीर घायल को कोटद्वार हेतु रेफर किया गया है। अन्य 2 व्यक्तियों की स्थिति सामान्य है। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमों द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में लगभग 500 मीटर गहरी खाई में रोप बांधकर उतरा गया जहाँ से स्ट्रैचर द्वारा एक- एक कर के घायलों व मृतकों को निकाला गया। मंगलवार से लगातार चल रहे रेस्क्यू कार्य में इंस्पेक्टर बालम सिंह बजेली, एसडीआरएफ के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमों द्वारा एनडीआरएफ, फायर सर्विस, सिविल पुलिस व अन्य के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू कार्य किया गया। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम रिखणीखाल, धुमाकोट में गतिमान रेस्क्यू कार्य पूर्ण करते हुए 30 मृतकों व 20 घायलों को निकाला गया। 20 घायलों में से 2 व्यक्तियों की हॉस्पिटल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bus accident news Pauri accident: 32 people died in the bus Pauri gadwal news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More