छापा मारने गई आबकारी टीम के साथ लोगों ने मारपीट करते हुए उपनिरीक्षक को जड़े थप्पड़, कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपती को लिया हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां विकासनगर के गुडरिच गांव की एक दुकान में छापा मारने गई आबकारी विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट कर दी। हद तो तब हो गयी जब दारोगा को महिला ने थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट में उपनिरीक्षक के कपड़े फट गए। लोगों ने आबकारी टीम को करीब आधा घंटे घेरे रखा। कोतवाली पुलिस ने भीड़ से घिरी टीम के सदस्यों को सुरक्षित निकालते हुए आरोपी दंपती को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ पटरी मार्ग पर मौत का तांडव: चार बाइकों की जोरदार टक्कर, 3 की मौत   

प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक हरीश जोशी को सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र के गुडरिच में हनुमान मंदिर के निकट एक दुकान में फास्ट फूड की आड़ में अवैध तरीके से देशी शराब बेची जा रही है। जिस पर उप निरीक्षक संजय मोरल के नेतृत्व में शाम करीब साढ़े पांच बजे दुकान में छापा मारने पहुंची आबकारी टीम के सदस्यों ने दुकान में तलाशी लेनी शुरू की तो दुकान स्वामी धमेंद्र और उनकी पत्नी चांदनी ने विरोध शुरू करते हुए आबकारी विभाग की टीम पर बेवजह परेशान करने और पैसा मांगने का आरोप लगाया। इस बीच आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। दंपती के साथ ही लोगाें ने उपनिरीक्षक के साथ मारपीट शुरू करते हुए महिला ने आबकारी उपनिरीक्षक को थप्पड़ जड़ दिए। लोग करीब आधा घंटे तक टीम को घेरे रहे। टीम के सदस्यों ने यह जानकारी फोन के जरिए आबकारी निरीक्षक हरीश जोशी को दी। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे-तैसे आबकारी उपनिरीक्षक के साथ ही अन्य सदस्यों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Kotwali police took the accused couple into custody People slapped the sub-inspector while assaulting the Excise team that went to raid Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में सजा काव्य का रंगमंच, बाल कवियों ने बांधा समां   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता     हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में काव्य कुम्भ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी […]

Read More