किशोरी को छेड़ रहे युवक की लोगो ने जमकर धुनाई के साथ बीच बचाव को आये परिजनों को भी पीटा 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। यहां एक युवक द्वारा किशोरी को छेड़ने पर लोगों ने युवक की जमकर धुनाई के साथ ही युवक को बचाने आए परिजनों को भी पीट दिया। सूचना पर पहुंची खेड़ा चौकी पुलिस ने युवक को किसी तरह से लोगों के चुंगल से बचाया। उसका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। 

 
गोलापार के खेड़ा स्थित अंसारी कालोनी में एक युवक द्वारा किशोरी को छेड़ने पर मौजूद लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद युवक को पीटता देख परिजन उसे बचाने के लिए आए तो लोगों ने उनकी भी जमकर धुनाई लगा दी। इस बीच मारपीट की सूचना पर खेड़ा पुलिस चौकी भी मौके पर पहुंच गई और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के परिजनों को भी काफी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news People beat up the young man who was teasing a teenage girl and also beat up his family members People thrashed the young man who was teasing a teenage girl and also beat up his family members who came to his rescue uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More