पीएम का उत्तराखण्ड दौराराज्य के विकास को गति देने और पौराणिक पहचान को नई ऊंचाई देने वाला है – भट्ट    

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड दौरा राज्य के विकास को गति देने और पौराणिक पहचान को नई ऊंचाई देने के साथ ही आदि कैलाश को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने वाला है। यह बात आज प्रेस को जारी वक्तब्य को जारी करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कही।

भट्ट ने कहा कि जिन 4200 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उपहार उन्होंने दिया है वह राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल जैसी जरूरी सुविधाओं को अधिक बेहतर करने के साथ आपदा प्रबंधन, बागवानी और पर्यटन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले साबित होंगे। उत्तराखंड के विकास के प्रति लगाव को देखते हुए उनका अपने बीच होना 1.25 करोड़ प्रदेशवासियों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करता है। सनातन संस्कृति के प्रति अघाड़ विश्वास और सम्मान भी मोदी जी को पौराणिक स्थल आदि कैलाश और जागेश्वर धाम खींच लाती है, लेकिन उनका यहां आना देवभूमि के लिए विश्व पटल पर नई धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बनाने वाला साबित होगा। आज मोदी सनातन और अध्यात्मिक संस्कृति एवं परंपराओं के सर्वोच्च ब्रांड एंबेसडर है, ऐसे में प्रत्येक राज्यवासी को पूर्ण विश्वास है कि उनका यहां दर्शन कर के जाना लाखों तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों के इस पावन और नैसर्गिक स्थल पर खींचे चले आने का कारण बनेगा। इसके साथ ही राज्य की तरक्की में मील का एक और पत्थर लगाने एवं पर्यटन व्यवसाय को नई असीम संभावनाओं से भरने के लिए उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news PM's visit to Uttarakhand is going to accelerate the development of the state and give new heights to its mythological identity - Bhatt Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More