12 ग्राम स्मैक के साथ 2 व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारीयों को आगामी विधान सभा निर्वाचन 2022 को शान्तिपूर्ण एंव बिना किसी प्रलोभन एंव लालच के सम्पन्न कराये जाने के लिए अपने –अपने थाना क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम हेतु कड़ी से कड़ी कार्यवाही  करने के लिए निर्देशित किया है। जिसके क्रम में मंगलवार को एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंश सिंह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धौनी के निर्देशन में थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा स्मैक की तस्करी करते हुये 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार


प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी उप निरीक्षक भुवन सिह राणा द्वारा मय पुलिस टीम के क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं चेकिंग के दौरान इन्द्रानगर फाटक के पास बाईपास तिराहे वनभूलपुरा से 2 अभियुक्तों वसीम उर्फ दल्ला पुत्र मौ. अजीम निवासी पानी की टंकी के पास 13 बीघा मलिक का बगीचा बनभूलपुरा (40 वर्ष) एवं नईम पुत्र रहीम बक्श निवाशी नूरी मस्जिद के पास इन्द्रानगर बनभूलपुरा (30 वर्ष) को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से क्रमशः 6.5 ग्राम स्मैक व 5.5 ग्राम स्मैक एवं एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या -47/22 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट  पंजीकृत किया गया हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  जहां संकल्प है, वहां कुछ भी असंभव नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 


अभियुक्तों की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उप निरीक्षक भुवन सिह राणा कांस्टेबल मुन्ना सिह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More