थेरेपी के नाम पर दुष्कर्म के आरोपी एक डॉक्टर को पुलिस ने किया अरेस्ट, दूसरे की तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां प्रेम नगर में एक डॉक्टर ने ही अपने पेशे को कलंकित करते हुए इलाज के लिए आई युवती को थेरेपी देने के नाम पर बेशर्मी की हदें पार कर दीं। फिलहाल पुलिस ने संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साइनस की बीमारी के इलाज में थेरेपी देने के बहाने दो डॉक्टरों ने बीटेक की एक छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद एक आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दूसरे की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिधौली स्थित महर्षि पतंजलि योग एंव प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की है। 

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि नोएडा निवासी एक युवती अपने भाई के साथ मंगलवार को थाने आई थी। युवती ने बताया कि वह क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान से बीटेक की पढ़ाई कर रही है। कुछ दिन से वह साइनस की समस्या से परेशान है। इसके लिए थेरेपी करानी थी तो किसी ने उसे इस अस्पताल का नाम बता दिया। इस पर उसने वहां पर पिछले महीने थेरेपी शुरू कराई। युवती के अनुसार उसके शरीर में काफी दर्द हो रहा था। यह बात उसने अस्पताल के संचालक डॉ. केपी सिंह को बताई। डॉ. सिंह ने उसे एक दवाई दे दी। दवाई पीने के बाद वह बेसुध होने लगी। इसके बाद डॉ. सिंह ने वहां पर अपने साथ डॉ. वर्मा को भी बुला लिया। दोनों ने युवती को निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। इस पर युवती घबरा गई और अपने साथी को अस्पताल बुलाकर उसके साथ वहां से चली आई। युवती ने यह सारी बातें अपनी मां को बताई तो उन्होंने डॉ. सिंह से बात की। उन्होंने किसी महिला डॉक्टर से थेरेपी कराने की बात कही। लेकिन, आरोपी डॉक्टर उनके साथ अभद्रता करने लगा। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसओ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और बुधवार को डॉ. केपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉ. केपी सिंह न्यू मीठीबेहड़ी का रहने वाला है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Police arrested a doctor accused of rape in the name of therapy search for another continues Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More