पुलिस ने वृद्ध महिला से डरा धमका कर सोने के जेवरात लूटकर भागे युवक को लूट के माल सहित किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
हल्द्वानी। वृद्ध महिला को डरा धमका कर एक लाख 40 हजार मूल्य के सोने के जेवरात लूटकर भागने वाले युवक को लूट के माल सहित मुखानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को वादी तनुज नैनवाल पुत्र रमेश चंद्र नैनवाल निवासी लोहारिया साल मल्ला ऊंचापुल मुखानी हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपनी बुआ बसंती देवी उम्र लगभग 90 वर्ष से डरा धमका कर कान के झुमके व गले का मंगलसूत्र छीनकर ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर देते हुए धारा 392 भादवि का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु पुलिस टीम गठन के दिए निर्देश दिए गए। अनुपालन में प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पूछताछ, तलाश किये जाने पर लूट में संलिप्त एक युवक को बजुनिया हल्दु को जाने वाले रास्ते से मय लूट के समान पीली धातु के मंगलसूत्र व कान के झुमके के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पुलिस ने दिलीप मौर्या पुत्र बहादुर मौर्या निवासी उन्हानी मकरंदपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी- बजुनिया हल्दु पोस्ट कटघरिया थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसके पास से पीली धातु का एक पेंडल व 04 गोलकार दाने पीली धातु व 02 बेलनाकार दाने पीली धातु, 02 कान के पीली धातु के झुमके, कीमत 1,40,000 रूपये लगभग बरामद किए।
इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक उप निरीक्षक मनोज सिंह अधिकारी, हेड कांस्टेबल उमेश चंद जोशी, कांस्टेबल पूरन सिंह शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested a young man who ran away after threatening an old woman and looted gold jewelery along with the looted goods Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दूषित पानी की शिकायतों के बीच ज्योलीकोट में दो मौतें, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया फैलने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, पेट से जुड़ी बीमारियों के चलते दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती 16 वर्षीय छात्र रितेश जीना ने उपचार […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 7 सितंबर को जारी अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एसबीआई के शाखा प्रबंधक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने […]

Read More