हैदराबाद से आई कॉल पर रात में एटीएम उखाड़ रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। रविवार की रात में एटीएम उखाड़ रहे एक युवक को हैदराबाद से आई एक फोन कॉल के बाद रानीपुर पुलिस ने धर दबोचा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर एटीएम उखाड़ने का प्रयास करने पर हूटर बजने लगा और इसका अलर्ट सीधे हैदराबाद आंध्र प्रदेश हेड क्वार्टर को मिला। जिसके बाद हैदराबाद से पुलिस कंट्रोल रूम पर एक कॉल आई। जिसमें बताया गया कि सलेमपुर क्षेत्र में उनके एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और रानीपुर कोतवाली पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। कंट्रोल रूम से एटीएम उखाड़ने की सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के भी होश उड़ गए और वह तत्काल टीम लेकर सलेमपुर की तरफ दौड़ पड़े।  

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

नतीजा यह रहा कि एटीएम उखाड़ने वाला युवक मौके से ही दबोच लिया गया। घटना क्षेत्र सिडकुल थाना क्षेत्र का निकला। जिस पर युवक को सिडकुल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More