तमंचे बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने गिरफ्तार किया एक आरोपी को 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। गदरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में तमंचे बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस द्वारा मौके से तीन तमंचे, दो अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गदरपुर थाना पुलिस को गुरुवार रात भाखड़ा पुल साबरी ईंट भट्टा के पास अवैध रूप से तमंचे बनाए जाने की सूचना मिली। इसके बाद सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी और एसओ गदरपुर राजेश पांडेय की अगुवाई में पुलिस की दो टीम बनाई गईं। टीमों ने मौके पर छापा मारकर आरोपियों की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख यहां मौजूद दोनों आरोपी भागे। पुलिस टीम ने एक आरोपी युवक को दबोच लिया, लेकिन दूसरा अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम सिकंदर पुत्र सतनाम निवासी ग्राम रायपुर रुद्रपुर बताया। जबकि अपने फरार हुए साथी का नाम गोविंद उर्फ लट्ठा पुत्र गौ मिस्त्री निवासी चितरंजनपुर दिनेशपुर बताया। पुलिस टीम ने मौके से 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा, 12 बोर के दो अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस फरार आरोपी गोविंद की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Pistol Police arrested an accused by busting a gang making pistols US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More