हल्द्वानी। यहां पिछले कुछ समय से चर्चित रहे ठेकेदार
धनंजय गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को वारंटों की शत प्रतिशत तामिल किये जाने तथा थाना क्षेत्र में अपराधियो व गुण्डा व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में आपराधिक व वारंटियो के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम द्वारा न्यायालय में फौजदारी वाद संख्या 4478/21 धारा 138 एनआई एक्ट, फौजदारी वाद संख्या 8539/19 व फौजदारी वाद संख्या 8540/19 धारा 138 एनआईएक्ट में जारी वारण्ट के क्रम में लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त धनन्जय गिरी पुत्र जटाशंकर गिरी निवासी म0नं0 206 सुभाष नगर हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 44 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी भोटिया पडाव, हल्द्वानी, उपनिरीक्षक संजीत राठौर, एसओजी प्रभारी, कांस्टेबल चन्दन सिंह, एसओजी शामिल थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]