पुलिस ने नशा तस्कर के साथ ही उसे संरक्षण देने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी।
 नशे के इंजेक्शनों की खेप के साथ पुलिस ने एक और तस्कर के साथ उसे संरक्षण देने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया तस्कर मुरादाबाद से नशे के इंजेक्शन लाकर यहां बेचने का काम करता था। पुलिस अब मुरादाबाद में बैठे नशा तस्कर को दबोचने की रणनीति बना रही है। 

बताते चलें कि दो दिन पूर्व बनभूलपुरा पुलिस ने कब्रिस्तान गेट के पास से एक महिला समेत तीन लोगों को नशे के इंजेक्शन की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इन लोगों ने मलिक का बगीचा में रहने वाले लईक अहमद उर्फ हलुवा का नाम बताया था जिसके बाद पुलिस ने हलुवा को दबोचने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया। बीती रात पुलिस फाइनेंश कंपनी कर्मचारी से मारपीट के आरोपी आरिश को ढूंढने के लिए दबिश दे रही थी। इसी दौरान लाइन नंबर 18 में अल नमरा मैरिज हाल की बगल वाली गली से एक युवक संदिग्ध हालत में आता हुआ दिखाई दिया जिस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके हाथ मिले थैले की जब तलाशी ली गई तो उसमें नशे के इंजेक्शन बरामद हुए जिनमें ब्रूफ्रेन के 25 और एविल के 25 इंजेक्शन थे। पूछताछ में उसने अपना नाम लईक अहमद उर्फ हलुवा पुत्र. मो. रफीक अहमद निवासी मोहम्मदी चौक मौहम्मदी मस्जिद के पास बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने उसे संरक्षण देने वाले फरीद अहमद उर्फ आशु पुत्र स्व. सगीर अहमद उर्फ लक्की टेलर निवासी इंदिरा नगर ठोकर और शहनवाज अंसारी उर्फ आनू पुत्र स्व. शमीम अंसारी निवासी मलिक का बगीचा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हलुवा ने यह भी बताया कि वह नशे के इंजेक्शन मुरादाबाद से किसी बंटी नामक युवक से खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मुरादाबाद में बैठे नशा तस्कर बंटी को दबोचने की रणनीति बना रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई संजीत राठौर, एसआई मनोज कुमार कां. मुन्ना सिंह, भूपेंद्र ज्येष्ठा, रिजवान अली, दिलशाद अहमद शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More
उत्तराखण्ड

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]

Read More