बनभूलपुरा हिंसा के पांच और दंगाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके लड़के के खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिस 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 5 और दंगाईयों को गिरफ्तार किए हैं। इस मामले में अब तक 42 दंगाई पकड़े जा चुके हैं। साथ ही मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके लड़के अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 3 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं। इस हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी  के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 37 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में 5 उपद्रवियों मौहम्मद इस्तकार उर्फ जब्बा पुत्र मौहम्मद अल्ताफ निवासी लाईन नं0-08, शरीफ उर्फ पाचा पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी लाईन नं0-12, आदी खान पुत्र परवेज खान निवासी किदवई नगर, मौहम्मद आसिफ पुत्र मौहम्मद युसुफ निवासी सफदर का बगीचा, हुकुम रजा पुत्र वाहिद रजा खान निवासी लाईन नं0-08, हाल निवासी-वारसी कॉलोनी जवाहरनगर को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने यह भी बताया कि इस घटना में शामिल आरोपी अब्दुल मलिक और उसके लड़के अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbhulpura violence Haldwani news issued look out notice against main accused Abdul Malik and his son Police arrested five more rioters of Banbhulpura violence Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More
उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More