महिलाओं के साथ घर में घुस कर मारपीट व अभद्रता के आरोपी चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। लाठी डण्डा व सरिया से लैस होकर महिलाओं के साथ घर में घुस कर मारपीट, गालीगलौज व पथराव व अभद्रता के आरोपी 4 लोगों को बनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 जुलाई 2023 को वादी राजेन्द्र मौर्या पुत्र सिया राम मौर्या निवासी–गौजाजाली उत्तर थाना-बनभूलपुरा जिला- नैनीताल ने थाना पहुंचकर आरोपी शान उर्फ इमरान उसके पिता व भाई व पत्नी द्वारा लाठी डण्डा सरिया से लैस होकर एकराय होकर वादी के परिवार की महिलाओं के साथ गाली गलौज व पथराव अभद्रता मारपीट करने विषय में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा पर मु0एफआईआर नं0 182/2023 धारा– 147/148/149/323/354/354(b)/395/504 भादवि बनाम शानू उर्फ इमरान व अन्य 20 से 30 व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत करते हुए विवेचक उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव मय हमराही उप निरीक्षक संजीत कुमार राठौड, कांस्टेबल हरीश रावत, मो0 अतहर, रिजवान अली, वाहन चालक हेड कांस्टेबल सुखपाल के द्वारा अभियोग उपरोक्त में साक्ष्य संकलन व वादी व मजरूबों के बयान अंकित किये गये एवं विडियो फुटेज के आधार पर नामजद इमरान के अलावा प्रकाश में आये अभियुक्तगण आरोपी इमरान पुत्र अय्यूब खान नि० चौधरी कालोनी गोजाजाली उत्तर वार्ड न0 59 थाना बनभूलपुरा उम्र 36 वर्ष, तोसिफ पुत्र सबदर खान नि० इन्द्रानगर पप्पू का बगीचा वार्ड न0 31 थाना वनभूलपुरा उम्र 25 वर्ष, शान पुत्र कय्यूम खान उर्फ गुड्डू नि० इन्द्रानगर पप्पू का बगीचा वार्ड न0 31 थाना वनभूलपुरा उम्र 19 वर्ष, अती मलिक पुत्र मोबीन मतिक नि० इन्द्रानगर मोहम्मदी मस्जिद के पास वार्ड न0 31 थाना वनभूतपुरा उम्र 19 वर्ष को बिष्णु बिहार वाली गली से गोल्डन फर्नीचर वाली लाईन थाना-बनभूलपुरा, जिला- नैनीताल से अन्तर्गत धारा 147/148/149/323/354/354 (ख)/307/504 भादवि में गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तगणों की तलाश व दबिश हेतु टीमें गठित की गयी हैं। अभियुक्तगणों को समय से मा न्या० के समक्ष पेश किया जायेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

अभियुक्त इमरान पुत्र अय्यूब खान नि० चौधरी कालोनी गोजाजाली उत्तर वार्ड न0 59 थाना वनभूलपुरा उम्र-36 वर्ष के खिलाफ FIR NO.-18/2018 धारा 135 विधुत अधिनियम बनभूलपुरा,  FIR NO.-372/2021. धारा-420/506 आईपीसी थाना बनभूलपुरा एवं FIR NO.-373/2021, धारा-420/504 आईपीसी थाना बनभूलपुरा दर्ज है, तो अभियुक्त तोसिफ पुत्र सबदर खान नि० इन्द्रानगर पप्पू का वर्गीचा वार्ड न0 31 थाना वनभूलपुरा उम्र 25 वर्ष के खिलाफ FIR NO- 68/2015 धारा 147/149/323/506 आईपीसी थाना बनभूलपुरा, FIR NO -309/2022 धारा – 307/323/506 आईपीसी थाना बनभूलपुरा दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव, संजीत कुमार राठौड़, कांस्टेबल हरीश रावत, मौ० अतहर, परवेज अली, रिजवान अली एवं भूपेन्द्र ज्येष्ठा सम्मिलित रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police arrested four people accused of assault and indecency by entering the house with women Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More